तीन दिवसीय समारोह में देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेतृत्व हुए शामिल ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का हुआ समापन हरिद्वार । हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।समारोह के समापन अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड…
Author: Devbhumi News
सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 5 फरवरी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में आयोजित मकर संक्रांति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे का लगातार विस्तार किया जा रहा है और अब दूर दराज की गांव में भी खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने पर सरकार का फोकस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो रही है और ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को…
पौड़ी: विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की अद्यतन सूचना प्रस्तुत की जाए तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का फॉलोअप करते हुए एक पखवाड़े के भीतर निस्तारण सुनिश्चित…
जनहित में बडी पहलः दिव्यांग प्रमाण पत्र, 18 आधार अपडेशन, 07 आयुष्मान कार्ड मौके पर निर्गत *मां खेडा सूरी कृषि स्वयं सहायता समूह को 80 प्रतिशत अनुदान पर 02 पावर विडर, 03 चाफ कटर तथा 03 आटा चक्की वितरण* *जय माता महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 5 लाख का ऋण, चार किसानों को भी 1-1 लाख का ऋण वितरण* *द्वारा बहुउदेशीय शिविरः 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ* *345 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ,* *मौके पर निस्तारण की मिसालः 80 में से 35 शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान* *स्थानीयों की…
कोरूवा बहुउद्देशीय शिविरः 506 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ 208 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ *08 आधार अपडेशन, 10 आयुष्मान कार्ड व 08 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण* *शिविर में दर्ज 43 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर समाधान* *देहरादून । ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप जिलाधिकारी डॉ0 हर्षिता सिंह ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 506 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान…
देहरादून। , जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भिक्षावृत्ति निषेध टीम द्वारा नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत बालक की सामान्य डायरी (GD) दर्ज कराई गई तथा नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति के पश्चात बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास हेतु उसे शिशु निकेतन में सुरक्षित रूप से…
MDDA की सख्ती: 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर *लांघा रोड छरबा सहसपुर में 100 बीघा भूमि पर कार्रवाई, होरावाला रोड छरबा में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त* *नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी- बंशीधर तिवारी* देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपविधियों के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध…
देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” का शुभारंभ गुरुवार को भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा किया गया। वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ महोत्सव का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत…
सीएम धामी ने हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग उत्तराखंड में UCC और सख्त नकल विरोधी कानून के लागू होने से बदली राज्य की तस्वीर: सीएम धामी हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन चेतना के जीवंत प्रतीक आप सभी संत-महात्मा, धर्मगुरु एवं श्रद्धालुजन, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित सप्तऋषि क्षेत्र में एकत्र होकर राष्ट्र और संस्कृति के लिए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का उच्चीकरण कार्य अंतिम चरण में, 10 से 30 बेड में शिफ्ट, आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी *देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उच्चीकरण का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना शीघ्र ही जनता को समर्पित की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर सीएचसी में ग्राउंड प्लस…
देहरादून, दिनांक 04 फरवरी 2026 । जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी करवाई गतिमान है । आज भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी गतिविधियों में संलिप्त बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति निरोधक टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कोलागढ़ चौक एवं पंडितवारी, चकराता रोड क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलिप्त दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत दोनों बच्चों की नियमानुसार जनरल डायरी (GD) दर्ज की गई तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों बालकों को…
देहरादून। मानवीय संवेदनाओं और पुनर्वास की भावना को केंद्र में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म “बॉर्डर–2” दिखायी गई। इसके उपरांत संवासिनियों के लिए स्थानीय होटल में स्नेहपूर्ण वातावरण में लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा। कार्यक्रम में जिला…
फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की दिखी झलक देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बुधवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम…
डॉ. संजीव कुमार पांडे, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) के न्यूरोसर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर, द्वारा “रीढ़ की हड्डी की चोटों का परिवर्तन: AI, ASIA चार्टिंग और तीव्र नैदानिक दस्तावेजीकरण की भूमिका” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान 3 फरवरी 2026 को देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के आयुर्वेद सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। डॉ. अदिति, डॉ. तृप्ति, डॉ. आलिशा, डॉ. रितु एवं डॉ. मेघा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पैरामेडिकल छात्रों के लिए था, जिसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजरी (SCI) के प्रबंधन में हो रही व्यावहारिक प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। व्याख्यान के दौरान डॉ. पांडे ने SCI के न्यूरोलॉजिकल वर्गीकरण…
देहरादून: सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज में नशा उन्मूलन अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित सजग इंडिया, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड) एवं उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में संचालित नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर, देहरादून में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त, नैतिक रूप से सजग तथा समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाना था। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य ललित जोशी…
जमरानी बांध सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के विकास के लिए साबित होगी मील का पत्थर: सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने परियोजना की समयबद्धता, गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च…
