मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास *पुरकुल में शहीद दीपक पुण्डीर स्मृति सामुदायिक भवन राष्ट्रसेवा को नमन, सड़क, नाली और सामुदायिक भवनों से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों को मंगलवार को नई गति मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में एमडीडीए की लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शहीद दीपक पुण्डीर की स्मृति में निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश…
Author: Devbhumi News
देहरादून, 3 अगस्त। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे…
देहरादून। भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ पहल के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य कर रहे 47 स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) को कूड़ा उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) से प्राप्त धनराशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक प्रदान करते हुए उन्हें स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं आर्थिक उन्नति के लिए…
विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जा चुकी है जेल *अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा…
ममता हुई शर्मसार: मां ने ही बेच दी 15 वर्षीय बेटी, पैसे न मिलने पर दर्ज कराया अपहरण केस अपहरण नहीं, था मानव तस्करी का खेल! बेटी की सौदेबाजी में मां समेत 4 गिरफ्तार *पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार* *पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा* *सौदे की पूरी रकम न मिलने पर गढ़ी थी नाबालिग के अपहरण की झूठी कहानी* *घटना में शामिल पीड़िता की माँ सहित 04 अभियुक्तो को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों की निशानदेही…
अंगदान दिवसश् पर जागरूकता कार्यक्रम: 100 से अधिक मरीजों व परिजनों ने लिया संकल्प देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा सोमवार को अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक मरीजों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अलावा गुर्दा प्रत्यारोपण से जुड़े दाता एवं लाभार्थी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अंगदान केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कई परिवारों…
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ की शिष्टाचार भेंट एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद…
देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय (पूर्व में हिमगिरि ज़ी विश्वविद्यालय) में “उच्च शिक्षा के लिए जनरेटिव एआई: शिक्षण, अनुसंधान, मूल्यांकन और अकादमिक उत्कृष्टता का रूपांतरण” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षकों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम उपयोगों से परिचित कराने तथा शिक्षण, शोध एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं में इसके प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिज्ञासा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान खान ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उच्च शिक्षा के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। शिक्षकों को बदलती…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आमजन की शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले ‘समाधान दिवस’ के क्रम में सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें, आपत्तियां एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों में अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, विकास कार्यों, सड़क, जल निकासी, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। सभी…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा…
ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बताई समस्या आपदा से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर गांव को जोड़ने वाली सड़क की…
विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी सत्यापन के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत दस्तावेजों के ससमय सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही मतदाताओं द्वारा सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बैठक में निर्देश…
सोमवार दिनांक 03 अगस्त, 2026 को Civil Services Institute, राजपुर रोड देहरादन में “Viksit Uttarakhand Vision 2047” पर गहन चर्चा हेतु High Level Brainstorming बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ करते हुए श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन द्वारा बताया गया कि विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में जनपदों के लिए भी जनपद स्तरीय विजन 2047 कार्ययोजना बनायी जायेंगी जिन्हें दिसम्बर 2026 तक तैयार कर लिया जायेगा। बैठक में विजन 2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विभागीय समन्वयन के साथ ही राज्य में उपलब्ध संसाधनों…
चारधाम से कैंची धाम तक बढ़ी श्रद्धा की रफ्तार, उत्तराखण्ड बना आस्था का केंद्र जागेश्वर-त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़े श्रद्धालु, उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान *चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी* *जागेश्वर व त्रियुगीनारायण में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना* *धारी देवी में दोगुना और पूर्णागिरि धाम में डेढ़ गुना बढ़े श्रद्धालु* देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण…
पात्र मतदाता का नाम न छूटे, अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े तथा बिना नोटिस के किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए *हरिद्वार 03 अगस्त 2026: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 33.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर स्थित खोलाकडाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹1.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री…
