Author: Devbhumi News

सृष्टि कंडारी मौत प्रकरण : महिला आयोग सख्त, कुसुम कंडवाल ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत “मृतक शिक्षिका के दर्दनाक वीडियो पर राज्य महिला आयोग का बड़ा एक्शन; पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए सख्त हुयी अध्यक्ष’ *डोईवाला शिक्षिका प्रताड़ना मामला: महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- ‘मानसिक टॉर्चर करने वाले हर आरोपी पर हो कड़ी कार्रवाई’* देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हर्रावाला (डोईवाला) क्षेत्र में नवविवाहिता एवं शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दुखद मृत्यु और उससे जुड़े प्रताड़ना के मामले का कड़ा संज्ञान…

Read More

देहरादून  जुलाई 2026: 9 वर्षीय पेंचक सिलट खिलाड़ी शुभांग रावत ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलट चैम्पियनशिप में मैकन श्रेणी (22–24 किलोग्राम भार वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय गोल्ड अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ शुभांग रावत अब लगातार तीन राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जिससे वे उत्तराखंड के सबसे उभरते हुए युवा पेंचक सिलट खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व उन्होंने सितंबर 2025 में कोप्पल, कर्नाटक में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलट चैम्पियनशिप तथा…

Read More

देहरादून 31 जुलाईः उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागणों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व मे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर राज्य में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया की खामियों के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेषित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वीवीआरसी पुरूषोत्तम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रथम चरण की त्रुटियों एवं द्वितीय चरण की प्रक्रिया के अंतर्गत दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई हेतु अपनाई जा रही अव्यावहारिक एवं…

Read More

देहरादून 31 जुलाई, 2026: उत्तराखंड अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने आयोग कार्यालय में प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की। इस दौरान कुल 11 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आख्या आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सुनवाई के दौरान माया देवी, जिला परियोजना कार्यालय हरिद्वार के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी प्रकरण में निदेशक कृषि, उत्तराखण्ड की ओर से उप निदेशक एचआर डॉ.…

Read More

वर्षवार बजट का पूर्ण विश्लेषण एवं प्रस्तावित बजट व्यय का औचित्य प्रस्तुत करने के निर्देश *लावारिस मरीजों के उपचार के बाद रेन बसेरा में रखने के डीएम ने दिए निर्देश* *देहरादून, दिनांक 31 जुलाई, 2026 :  जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबंधन समिति डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना के विकास तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में…

Read More

देहरादून और ऋषिकेश में बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों पर  सख्ती, नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल,…

Read More

शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को नमन: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु साहिब और शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह समागम वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा जब भी हम अमर…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं: जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद देहरादून के न्यू कैंट मार्ग 1.650 किमी मार्ग को 02 लेन से 03 लेन में अपग्रेड करने हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाईन की शिफ्टिंग कार्य हेतु ₹ 11.95 करोड़ की योजना स्वीकृत कियेे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुंभ मेला-2027 के तहत हरिद्वार ज़िले में चंडी घाट के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया* गदरपुर, 31 जुलाई 2026:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं…

Read More

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित के लिए…

Read More

गदरपुर, 31 जुलाई, 2026:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य…

Read More

देहरादून, 30 जुलाई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की चाय के व्यापक प्रचार-प्रसार आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान भवन, देहरादून में उपयुक्त स्थान पर टी-आउटलेट स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि उत्तराखंड की चाय के साथ-साथ राज्य…

Read More

देहरादून, 30 जुलाई। धर्मपुर विधानसभा की जर्जर सड़कों, गहरे गड्ढों, क्षतिग्रस्त नालियों एवं ध्वस्त जल निकासी व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश भी आंदोलनकारियों के हौसले को नहीं डिगा सकी और बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं स्थानीय नागरिक लगातार डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें धर्मपुर विधानसभा की…

Read More

भारत एवं नेपाल के मध्य सदियों पुराने “रोटी-बेटी के संबंधों” को और अधिक सशक्त बनाने तथा सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को नई दिशा देने के उद्देश्य से नेपाल के दार्चुला में भारत–नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों की महिला जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सीमा पार सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार *शिक्षकों की पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिये निर्देश* देहरादून, 30 जुलाई 2026: राज्य में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिये केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत बजट समय पर व्यय न करने पर विभागीय मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भविष्य में नियत समय पर स्वीकृत धनराशि खर्च करने को कहा। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के लिये निर्धारित राज्यांश भी व्यय करने के निर्देश दिये। विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया में भी…

Read More