Author: Devbhumi News

देहरादून, 01 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शनिवार को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, प्रदेश की लचर शिक्षा व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दोपहर लगभग 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश आंदोलनकारियों के हौसले…

Read More

नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा उत्तर देने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने आज महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून को ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा नोटिस के उत्तर एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रदेश…

Read More

देहरादून, 01 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में एमडीडीए द्वारा नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक…

Read More

लक्ष्य से पीछे चल रहे विभाग बनाएं तत्काल कार्ययोजना, हर माह होगी प्रगति की समीक्षा *देहरादून 01 अगस्त, 2026:  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राजस्व की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहे हैं, वे तुरंत प्रभाव से व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर वसूली में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने चेताया कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों…

Read More

हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यटन का संगम: राष्ट्रपति उद्यान बनेगा राजधानी का नया लैंडमार्क *देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में* *डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश* *देहरादून 01 अगस्त, 2026:  राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों…

Read More

पेट्रोल पंप 24×7 रहेंगे संचालित, गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश *देहरादून, 01 अगस्त, 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं एलपीजी की आपूर्ति किसी…

Read More

जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में “समाधान दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। *एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी…

Read More

वन सेवा के नए सितारे तैयार! राजस्थान की प्रतीक्षा काले बनीं बैच टॉपर *इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि* – केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक – ⁠आज पास आउट होने वाले युवा अधिकारी 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे : श्री भूपेंद्र यादव – ⁠एक अच्छा अधिकारी वही है जो सबसे पहले एक अच्छा इंसान हो : श्री भूपेंद्र यादव – 109 भारतीय…

Read More

27 दिव्यांगजनों और 22 वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए 190 सहायक उपकरण, महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपे बोलेरो वाहन और फूड वैन खटीमा: – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।…

Read More

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – अधिकारी हर स्तर पर सप्ताह में दो बार करें राजनैतिक दलों से संवाद – सीईओ कार्यालय के अधिकारी करेंगे जनपदों का भ्रमण, मतदाताओं से लेंगे फीडबैक देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे नोटिस एवं सुनवाई फेज की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारी अगले…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड से गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। गर्विता लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा की निवासी हैं, जो इस महत्वपूर्ण समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें गर्विता भी हैं। गर्विता भाकुनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उत्तराखण्ड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम तथा नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट काद इस समारोह हेतु चयन किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री श्री…

Read More

डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने 31 स्कूलों के टॉपर्स बच्चों को किया सम्मानित *छठे टॉपर्स कॉन्क्लेव में जुटे टॉप 31 स्कूलों के टॉपर्स* *यूकॉस्ट, डीआईटी यूनिवर्सिटी एवं दिव्य हिमगिरि ने किया टॉपर्स कॉन्क्लेव का आयोजन* देहरादून के आईसीएसई एवं सीबीएसई स्कूल के टॉपर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है। उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम में यूकॉस्ट, दिव्य हिमगिरी एवं डीआईटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छठें टॉपर्स…

Read More

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : सीएम धामी *स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर* *बैंक ऋण प्रक्रिया होगी सरल, कैंप लगाकर युवाओं की समस्याओं का होगा समाधान* हरिद्वार 01अगस्त, 2026: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों…

Read More

सीएम धामी से स्वास्थ्य मंत्री  सुबोध उनियाल एवं विधायक  किशोर उपाध्याय ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल तथा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे महत्वपूर्ण एवं भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जनपद में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा संस्थान की स्थापना न केवल स्थानीय जनता के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी,…

Read More

देहरादून, 30 जुलाई 2026। क्लेमेंट टाउन, देहरादून में नाले में बहने के कारण दो मासूम बच्चों की हुई दुखद मृत्यु के मामले का समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान लेते हुए **उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग * की अध्यक्ष **डॉ. गीता खन्ना** के नेतृत्व में आयोग की टीम द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बच्चों की दुखद मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की…

Read More