Author: Devbhumi News

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण ⁠मंडलायुक्तों को जिलेवार विजिट कर सुपर चैकिंग के निर्देश देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा *सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। इसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों, आवास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों…

Read More

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। माननीय ने निर्देश दिए हैं…

Read More

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार *देहरादून, 05 अगस्त,2026 :  जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 9.30 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण…

Read More

देहरादून, 05 अगस्त,2026 : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 05 एवं 06 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑरेंज अलर्ट की अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी तथा उच्च हिमालयी…

Read More

नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी के पुल की एप्रोच रोड के पहली ही बड़ी बारिश में धंस जाने की घटना ने उत्तराखंड में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी और ठेकों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित पुल पर 12 जुलाई से यातायात शुरू हुआ और 28 जुलाई को एप्रोच रोड में बड़ा धंसाव सामने आया,जिसकी प्रशासन ने भी पुष्टि की है। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि इस घटना से भी अधिक गंभीर सवाल उन सार्वजनिक अभिलेखों से उठते हैं,…

Read More

विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 02 दिनों में पुलिस ने किया गिरफ्तार। मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विगत 02 दिनों में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *नाम पता गिरफ्तार वारण्टी* 01- हरीश रावत पुत्र ईश्वर सिंह रावत निवासी – एमडीडीए पावर हाउस के पास केदारपुरम, देहरादून 02- साहिल उर्फ बौना पुत्र रियासत अली…

Read More

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही *100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट* *शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की दी जानकारियां* *दून पुलिस की पहल का स्थानीय व अन्य राज्यों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने की प्रशंसा* *थाना क्लेमेंटाउन* मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में *”ड्रग्स फ्री कैम्पस”* अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत…

Read More

वह शक्ति है, वह सशक्त है, वह भारत की नारी है”: ऋषिकेश में राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग का 5-दिवसीय ‘सम्मान सेतु अभियान’ शिविर शुरू कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर ऋषिकेश में महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ *कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर सेवा, सुरक्षा और जागरूकता का भव्य महासंगम, महिला आयोग ने लगाया सम्मान सेतु मंडप* ऋषिकेश, 04 अगस्त 2026: तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एम्स रोड, निकट सीमा डेंटल कॉलेज के प्रांगण में आज राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्त्वावधान में 5 दिवसीय “सम्मान सेतु अभियान” महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य…

Read More

देहरादून, 4 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे नोटिसों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में जिला एवं महानगर स्तर पर 10-सदस्यीय एसआईआर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। इन समितियों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो। इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस…

Read More

भारतीय सेना के लांस नायक और हरिद्वार के रुड़की निवासी शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। भीषण सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर हरिद्वार सांसद ने शुभम जुयाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि हर युवा के लिए साहस, संघर्ष और संकल्प की प्रेरणा है। उन्होंने माँ गंगा से शुभम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते…

Read More

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ *अनमैप्ड मतदाताओं को विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर हो नियमानुसार सुनवाई देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन *पाँच पुलिसकर्मियों एवं पाँच पर्यावरण मित्रों को सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मानित* *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के…

Read More

राजस्व परिषद देहरादून उत्तराखण्ड के सभागार में मंगलवार को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संस्थान को भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए । आयुक्त एवं सचिव ने कहा कि राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) के…

Read More

संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तुरंत बंद करने के निर्दे ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन और ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस, डीएम ने दिए कड़े प्रर्वतन के निर्देश *सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास-डीएम* *देहरादून 04 अगस्त, 2026: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित…

Read More

देहरादून, एसआईआर प्रक्रिया में मसूरी विधानसभा में लगभग 58 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने को लेकर मतदाताओं और राजनीतिक दलों में बेचैनी है।गढ़ी कैंट में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाताओं के साथ मिलकर मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण में सजग होकर भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि कार्यकर्ता और बीएलए मिलकर सूझबूझ से प्रक्रिया का संचालन करें। पीसीसी सदस्य श्री उपेंद्र थापली ने कहा कि बीजेपी सरकार नोटिस के माध्यम से जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाना छह रही है।…

Read More