*देहरादून । दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत जनपद में लक्ष्यों की पूर्ति हेतु प्रशिक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत जनपद में सामान्य, एस०सी०, एस०टी० और माइनोरिटी वर्ग के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम पंचायत सुआखोली, रायपुर में 25 फरवरी 2026 को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने ग्रामीण युवक-युवतियों से अपील की है कि…
Author: Devbhumi News
जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन आर्थिक संकट के बीच उम्मीद की किरण, नंदिता की शिक्षा रहेगी जारी, प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से स्वीकृत हुई सहायता *विधवा के तीन बच्चों की टीसी रोके जाने पर डीएम सख्त, सीईओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश,* *आर्थिक तंगी में राहत, जल कर माफी के लिए परेशान महिला को मिला प्रशासन का साथ, प्रकरण अग्रसारित* *क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग निर्माण में देरी, डीएम ने अधिशासी अभियंता से मांगी विस्तृत रिपोर्ट* *जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़1 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,* *मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कोटद्वार के दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने कोटद्वार (उत्तराखंड) के हमारे भाई दीपक कुमार जी को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की। दीपक कुमार जो अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं,…
सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी: सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना…
पैथोलॉजी का समय 1 घंटे बढा, अनुबन्धित चंदन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत आटोमेटेड मकैनिकल पार्किंग 100 प्रतिशत् क्षमता पर संचालित मरीजों, तीमारदारों, आमजन को व्यापक रिलिफ निर्माणाधीन ब्लड बैंक का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश; ब्लड बैंक चिकित्सक स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर से ही करवाई व्यवस्था। चन्दन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब; एसडीएम व सीएमओ देगें संयुक्त रिपोर्ट; आधा भुगतान रोकने के निर्देश एसएचजीएस हिलांस कैन्टीन प्रतिदिन 500 उपभोक्ता क्षमता से संचालित; तीमारदार स्टॉफ दिखे अत्यंत संतुष्ट…
देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर का खुलासा, महीनों पहले रची गई थी साजिश *घटना की साजिश में शामिल 02 अभियुक्तों को पुलिस ने अलग-अलग प्रांतो से किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों द्वारा कई माह पूर्व ही बनाई गयी थी विक्रम शर्मा को मारने की योजना* *जमशेदपुर तथा नोएडा में थी विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी, पर विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण नहीं दे पाये थे योजना को अजांम* *घटना से लगभग 03 माह पूर्व साजिश में शामिल एक अभियुक्त ने उसी जिम को किया था ज्वाइन, जिसमे जाता था विक्रम शर्मा* *घटना के दिन भी अभियुक्त…
लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत उदय एक्सपो 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” की संकल्पना को साकार करने हेतु कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के मावकोट गेंद मेले के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। मुख्य अतिथि श्रीमती खण्डूडी भूषण ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा…
अमेरिका से आये एनआरआई ने दो छात्रों को शिक्षा के लिए दी आर्थिक सहायता देहरादून। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्रा ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का रविवार को शानदार समापन हुआ। उत्सव के अंतिम दिन जहाँ ज्ञानवर्धक सत्रों का आयोजन हुआ, वहीं सांस्कृतिक संध्या में हिमालयी राज्यों की विविध कला और वेशभूषा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका में निवासरत एनआरआई प्रदीप गर्ग द्वारा दो छात्रों सबिया थापा पुत्री धुवन सिंह थापा सेलाकुई और राजकुमाल पुत्र जयराम कुमाल को शिक्षा…
हरिद्वार।दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर जूनियर, कंकाल में 21 फरवरी को वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, टीमवर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Mr. Sunil Agarwal रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय केटलबेल खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता Shalini Singh तथा Ms. Lovely Dilawari w/o Mr. Sarvjit Dilawari की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में Mr. Vikas Goyal, प्रो वाइस चेयरमैन की प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। समारोह का…
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 बीघा, ढालवाला में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित “हिंदू सम्मेलन” में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व ने विश्व को “वसुधैव कुटुंबकम्” का सार्वभौमिक संदेश दिया है। यह विचारधारा मानवता को सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाती है। हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी समग्र पद्धति है जो प्रकृति,…
– “भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में दिव्यांगजन होंगे निर्णायक शक्ति” — राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह – चालू वर्ष के बजट में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों की खरीद और फिटिंग के लिए 375 करोड़ का प्रावधान है- राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा – भारत सरकार ने दिव्यांग उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए – देहरादून में लगे दिव्य कला मेला में 16 राज्यों से 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी कर रहे प्रतिभाग – देशभर के दिव्यांग कारीगर हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई, होम डेकोर,…
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने वन विभाग के आशारोड़ी रेंज कार्यालय में वन विकास निगम के कर्मचारियों एवं ननूरखेड़ा में भाजपा विधायक उमेश शर्मा की अगुवाई में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले पर बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा शासन में जिस प्रकार सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों व कर्मचारियों पर सरकार प्रायोजित हमले हो रहे हैं उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था ही नहीं अपतिु लोकतांत्रिक व्यवस्था भी ध्वस्त होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भू-माफिया, शराब माफिया और खनन माफिया हाबी हो…
घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम *घटना के बाद अपने एक अन्य साथी की टैक्सी से शव को ठिकाने लगाने ले गये थे चिडियापुर के जंगलों में* *घटना में शामिल टैक्सी चालक को पुलिस द्वारा पूर्व में किया गया था गिरफ्तार, जिसकी निशानदेही पर मृतक के शव को चिडियापुर के जंगलों से किया था बरामद* दिनांक 11 फरवरी 2026 को श्री संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर अपने पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेआज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केन्द्र एवं ई-संस्कृत संभाषण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ और उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के त्रैमासिक पत्र संस्कृत वार्ता का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान ऊँचे पर्वतों और ऐतिहासिक मंदिरों से ही नहीं, बल्कि ज्ञान और आस्था की भाषा देववाणी संस्कृत से…
सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में किया प्रतिभाग देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व भी है। हिंदू समाज आज न केवल जागृत और समर्पित है बल्कि अपने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्राचीन वैभव को पुनः लौटाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ संगठित भी हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में पूरे देश में इस प्रकार के विराट…
