Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
  • भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
  • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह
  • सीएम धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
  • पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय, जल्द होगी बैठक: मुख्यमंत्री धामी
  • रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर शुरू हुआ ट्रायल:  जल्द होगा लोकार्पण
  • लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Wednesday, October 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार September 26, 2026

राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsSeptember 26, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

*लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश*

*पुराने वादों पर विशेष फोकस, निर्विवाद विरासतन मामलों का युद्धस्तर पर निस्तारण के निर्देश*

*न्यायालय एवं शासन संदर्भित मामलों की सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश*

*देहरादून, दिनांक 24 सितंबर, 2026 (सूवि)।* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में देर शाम मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, माननीय न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों तथा शासन स्तर से संदर्भित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी वादों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वादों की नियमित समीक्षा करते हुए पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया एवं समयसीमा के बावजूद किसी भी वाद को बिना ठोस एवं उचित कारण के अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित कोर्ट कर प्रभावी पैरवी एवं निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालयों में धारा 166/167 के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष तक पुराने 82 वाद लंबित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुराने वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित वादों की नियमित समीक्षा कर उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने हुए निस्तारण करें। राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान जिले में 15,540 वाद निस्तारण हेतु लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निरंतर कोर्ट कर वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और प्रत्येक न्यायालय में लंबित मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण योग्य किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। धारा 229बी के वादों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 841 वाद निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने लंबित वादों का विभागवार एवं न्यायालयवार परीक्षण करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने प्रकरणों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। धारा 176 के वादों की समीक्षा में बताया गया कि अगस्त माह में 13 वादों का निस्तारण किया गया है, जबकि अभी 1,157 वाद निस्तारण हेतु लंबित हैं। इनमें 3 से 5 वर्ष पुराने 179 वाद भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने लंबित वादों के निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा अगली मासिक समीक्षा बैठक में अद्यतन विवरण के साथ उपस्थित हों।
जिलाधिकारी ने निर्विवाद विरासतन वादों के भी युद्धस्तर पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में किसी प्रकार का विवाद नहीं है, ऐसे मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है। संबंधित अधिकारी ऐसे मामलों का त्वरित परीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राजस्व न्यायालयों से संबंधित मामलों में अनावश्यक रूप से कार्यालयों एवं न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने माननीय न्यायालयों में लंबित तथा संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन किए जाने वाले मामलों की कम्प्लायंस की अद्यतन स्थिति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन की स्थिति की नियमित निगरानी की जाए तथा संबंधित विभागों से समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसी प्रकार मा0 मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर से संदर्भित मामलों में की गई कार्रवाई एवं कम्प्लायंस की अद्यतन स्थिति भी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित वादों एवं उनके अनुपालन की स्थिति के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाए। इस व्यवस्था में प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने का कारण, संबंधित अधिकारी तथा निस्तारण की निर्धारित समयसीमा जैसी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को एक ऑर्गनाइज्ड एवं मैनेजमेंट सिस्टम के रूप में स्मार्ट प्रारूप में विकसित किया जाए, ताकि लंबित वादों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण तथा अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निस्तारण जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करना भी है। सॉफ्टवेयर आधारित व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी तथा लंबित रहने के कारणों की पहचान करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र ज्वांठा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश चन्द्र पंचौली, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुरू प्रसाद रतूड़ी सहित संबंधित पटल के पटल सहायक उपस्थित रहे।
—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, देहरादून

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026
Read More

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026
Read More

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?