Author: Devbhumi News

देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को सम्मानित किया। अनुष्का ने देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनुष्का को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने…

Read More

*देहरादून :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की पहल पर नारी निकेतन, केदारपुरम में निवासरत संवासिनियों एवं बालिका निकेतन की बालिकाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के मार्गदर्शन में IBI International, देहरादून (पूर्व नाम India Beauty Institute) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में नारी निकेतन में निवासरत 155 संवासिनियों तथा बालिका निकेतन की 18 बालिकाओं को…

Read More

देहरादून 22 अगस्त, 2026: सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अनुसंधान एवं नियोजन खंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या देहरादून शहर के लिए लगातार…

Read More

मदन कौशिक ने किया ‘आयुष सेतु पोर्टल’ का लोकार्पण, ऑनलाइन होंगी आयुष योजनाओं की सभी सेवाएं एक क्लिक पर आयुष सुविधाएं: आयुष सेतु पोर्टल का शुभारंभ आज दिनांक 22/08/2026 को आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक जी के कर कमलो द्वारा आयुष सेतु पोर्टल का उद्घाटन हुआ |यह कार्यक्रम निदेशालय आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं देहरादून की परिसर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग श्रीमती रंजना राजगुरु जी की उपस्थिति में निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं देहरादून निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं देहरादून राज्य…

Read More

सीएम धामी  ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता…

Read More

मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित *मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों…

Read More

कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर साझा किए अपने विचार *पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, पर्यावरण समेत 8 प्रमुख विषयों पर युवाओं ने दिया विजन* *श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद* देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता *हरिद्वार,22 अगस्त, 2026:   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया…

Read More

125 दिनों में चारधाम दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख पार देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की कठिन चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है। इस यात्राकाल के 125 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार अधिक है। यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 06 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में 06 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन को पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

SIR पर राजनैतिक दलों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की की बैठक देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को…

Read More

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में भारतीय पारंपरिक वस्त्र कला को समझने के उद्देश्य से अजरख प्रिंटिंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। “Mud, Indigo & Time: The Art of Ajrakh” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने अजरख की ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ इसकी पारंपरिक कार्यप्रणाली को भी करीब से जाना। कार्यशाला का आयोजन DBUU के फैशन डिजाइन विभाग ने FICCI FLO Uttarakhand और प्रशिक्षण सहयोगी Shawl Story के साथ मिलकर किया। गुजरात के भुज से आए 11वीं पीढ़ी के अजरख कलाकार वसीफ खत्री ने प्रतिभागियों को इस कला की बारीकियां समझाईं। उन्होंने पारंपरिक प्रिंटिंग…

Read More

रजिस्ट्रार मनीष मदान, SHO प्रेमनगर और छात्रों के बीच हुई बातचीत; वीडियो आया सामने देहरादून। राजधानी देहरादून में छात्रों और पुलिस के बीच विवाद के बाद अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। बुधवार को UPES परिसर में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनीष मदान, प्रेमनगर थाना प्रभारी (SHO) नरेश राठौर और संबंधित छात्रों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ छात्रों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने, मारपीट करने और शिकायत दर्ज न करने जैसे गंभीर आरोप…

Read More

भागवत कथा के दौरान हुई चोरी की घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा *अंतरराज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी 03 सोने की चैन व 10 हजार की नगदी हुयी बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को बनाते थे निशाना* *सोशल मीडिया के माध्यम से भागवत कथा स्थलों की प्राप्त करते थे जानकारी* *भजन-कीर्तन के बहाने मौका देखकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम* दिनांक 10-08-2026 को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत जीएमएस रोड पर एक होटल में आयोजित भागवत…

Read More

पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था फायरिंग की घटना को अजांम *घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिशें* आज दिनांक 20/08/2026 को कन्ट्रोल के माध्यम से स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना के सम्बंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। उक्त…

Read More

देहरादून 20 अगस्त, 2026: सचिव समाज कल्याण डॉ श्रीधर बाबू अद्वांकी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास सेवाओं तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों एवं विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिव ने…

Read More

गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर *देहरादून 20 अगस्त, 2026: ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भू-कटाव, जलभराव और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय…

Read More