Author: Devbhumi News

अमृता सिंह की ओर से अधिवक्ता मयंक दत्ता और काव्या मेहरिशी ने अदालत में रखा पक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश ने कैम्ब्रियन हॉल एजुकेशनल ट्रस्ट की संपत्ति की बिक्री में कथित अनियमितताओं से संबंध पर किया तलब ऋषिकेश – एक महत्वपूर्ण फैसले में न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश की अदालत ने कैम्ब्रियन हॉल एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ी कथित भूमि घोटाले के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई क्लोज़र रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। यह मामला ट्रस्ट की संपत्ति की बिक्री में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। कैम्ब्रियन हॉल एजुकेशनल ट्रस्ट, जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत एक संस्था है…

Read More

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू *शचार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण घर-घर सर्वे से नागरिक गणना तक, दो चरणों में संपन्न होगी प्रक्रिया, बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए अलग समय-सारणी *देहरादून । पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही जनगणना-2027 के दृष्टिगत देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसी क्रम में 25 से 27 फरवरी तक आईआरडीटी सभागार, देहरादून में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना संबंधी…

Read More

सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर की जा रही प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही की। प्राधिकरण का कहना है कि मास्टर प्लान के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त* प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर क्षेत्र में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे,…

Read More

जनपद में आयोजित 09 शिविरों में 3477 जरूरतमंदों को मिले, निःशुल्क सहायक उपकरण कालसी सहिया में 657 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण के साथ अभियान का सफल समापन *देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के…

Read More

आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट होगा पेश .देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 28 प्रस्तावों पर मोहर लगी। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए पेश होने वाले बजट पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति जताई और पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बजट में 10 फिजी की बढ़ोतरी की गई है। कैबिनेट बैठक खत्म, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1.11 लाख करोड़ का बजट होगा पेश। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल बजट में 10 फ़ीसदी की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मालसी, देहरादून स्थ्ति एक होटल में हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनभावनाओं के हिसाब से राज्य सरकार राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले चार सालों में जनअपेक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने के साथ ही मदरसा बोर्ड को खत्म करने जैसे अभूतपूर्व कदम उठाकर, सनातन की इस पुण्यभूमि को हर तरह से सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा…

Read More

प्रदेश में हाल के दिनों में सरकारी कार्यालयों में हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर हमले को लेकर आखिरकार सरकार ने SOP जारी कर दी है। अब शासकीय कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP जारी कर दी गई है।

Read More

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून में सीआईएमएस देहरादून के 25 विद्यार्थियों का चयन, चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी बधाई.. कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, कुँआवाला देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की एचआर टीम कॉलेज पहुंची। इस ड्राइव में जी.एन.एम (2022 बैच) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहायक नर्सिंग अधीक्षक आशीष भारद्वाज ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली, अत्याधुनिक सुविधाओं, कार्य संस्कृति एवं करियर ग्रोथ के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात दो चरणों—लिखित…

Read More

दिल्ली व आंध्र प्रदेश में शिक्षा से जुड़ी सफल योजनाओं का करेंगे अध्ययन देहरादून, 24 फरवरी 2026 सूबे के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों व संबंधित विभागीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट पर जायेगा। अध्ययन भ्रमण के तहत दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा जबकि आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सफल योजनाओं एवं नवाचारों का अध्ययन किया जायेगा, ताकि भविष्य में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योजनाओं को लागू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी…

Read More

(देहरादून), उत्तराखंड – नेशनल कॉन्क्लेव ऑन न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हेल्थ (NCICON-2026) के समापन अवसर पर Nutrition Council of India (एनसीआई) और दून मेडिकल कॉलेज के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। सम्मेलन 21–22 फरवरी 2026 को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। इस एमओयू के तहत: एनसीआई और दून मेडिकल कॉलेज मिलकर शोध, शिक्षा एवं जन-सामान्य में पोषण जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। सम्मेलन में ‘द फिजियोलॉजी ऑफ न्यूट्रिशन’ और ‘फंडामेंटल ऑफ क्रोनो न्यूट्रिशन’ जैसी नई पुस्तकों का भी विमोचन किया…

Read More

राज्य की कृषि; सरकारी भूमि पर गिद्ध नजर गढाये बैठे; भू-माफिया; बिल्डर्स पर जिला प्रशासन की स्ट्राइक सब रजिस्ट्रार देहरादून पर प्रशासनिक एक्शन तय; तहसीलदार को दाखिल खारिज निरस्त करने के निर्देश चंडीगढ पंजाब; अन्य प्रदेशों के बिल्डर्स- भू-माफिया बेच रहे राज्य की जमीनें; डीएम तक पंहुचा मामला; लगी रोक मुकदमा दर्ज; ऋषिकेश सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तर्ज पर डीएम जल्द कर सकते हैं रजिस्टर कार्यालय देहरादून का वृहद निरीक्षण कूटरचित दस्तावेज से कराई रजिस्ट्री डीएम ने क्रेता-विक्रेता पर थाना शहर कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर मा0 न्यायालय द्वारा लगाई गई है भूमि के क्रय विक्रय पर रोक; फर्जी…

Read More

जॉली ग्रान्ट में गम्भीर हालत में भर्ती महिला की मदद के लिए जवान ने अपना रोजा तोड़ किया रक्तदान* *पुलिस से मिली सहायता के लिए महिला के परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त* आज दिनांक: 23-02-26 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हे0कां0 इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हे0कां0 द्वारा रोजा रखा हुआ था। सूचना प्राप्ती पर…

Read More

सीएम धामी ने खड़ी-बैठकी होली को बताया सामाजिक समरसता की पहचान लोककला के संवर्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध – सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊँ अंचल की खड़ी होली एवं बैठकी होली केवल एक पर्व या सांस्कृतिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि यह…

Read More

677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी: स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, आय सृजन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की उच्चाधिकार एवं मार्गदर्शन समिति बैठक हुई आयोजित देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की उच्चाधिकार एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सचिव डी.एस. गब्रियल द्वारा वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के सापेक्ष प्रगति एवं अनुपालन रिपोर्ट तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट का प्रस्तुतीकरण किया गया। समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 677.75 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भवन लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा निर्मित किया जा रहा था। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक…

Read More

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का शुभारम्भ, 13 राज्यों के युवा हुए शामिल *हरिद्वार, 23 फरवरी।* देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का भव्य शुभारम्भ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। शिविर में देश के 13 राज्यों एवं 185 विश्वविद्यालयों से आए एक हजार से अधिक युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित युवाओं ने की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का सजीव चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है। युवा शक्ति में…

Read More