पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन…
Author: Devbhumi News
देहरादून,। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,…
हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार *अभियुक्त के कब्जे से 482 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जिस पर चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं के डेढ़ दर्जन अभियोग है पंजीकृत* *गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं जा चुके है जेल* *1- कोतवाली विकासनगर* मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री…
होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द का देता है संदेश: सनातन संस्कृति का है प्रतीक: -सीएम धामी उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह…
अध्ययन भ्रमण पर गुजरात जाएंगे विभिन्न समितियों के 50 सचिव* देहरादून, 28 फरवरी 2026 प्रदेश में सहकारिता आंदोलन के विस्तार को प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल सहकारिता गांव स्थापित किये जायेंगे। इस योजना को धरातल पर शीघ्र उतारने को विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संस्कृत गांव की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में मॉडल सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश दिये। डॉ रावत ने बताया कि इन गांवों में सहकारी बैंक,…
आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर दो दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल (नवाचार महोत्सव) का समापन सत्र भी आयोजित किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विकासनगर, देहरादून के विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास अत्यंत आवश्यक…
FICCI Ladies Organisation (FLO) उत्तराखंड ने National Institute of Securities Markets (NISM) तथा Dev Bhoomi Uttarakhand University (DBUU) के सहयोग से “इन्वेस्ट स्मार्ट, लिव बेटर” शीर्षक से एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने FLO की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना तथा मुख्य वक्ता डॉ. सीएस पित्रेश कौशिक का स्वागत करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीनियर वाइस चेयर ट्रिप्ती बहल, सेक्रेटरी स्मृति बट्टा, पूर्व चेयरपर्सन एवं जीबी सदस्य डॉ. नेहा शर्मा तथा सदस्य दीक्षा भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य…
हल्द्वानी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक अस्पताल के उद्घाटन का नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय, संघर्ष और सेवा की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएसपी मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ समाज के प्रति समर्पित एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाता है, जिसने अपने जीवन मूल्यों को कर्म के माध्यम से…
IYRC 2026 में युवा शोधार्थीए फैकल्टी और इंडस्ट्री एक मंच पर आएय रिसर्च.आधारित सहयोग और इंटरडिसिप्लिनरी संवाद को मिला नया आयाम देहरादून, 28 फरवरी 2026। यूपीईएस ने अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिवीजन तथा CIDRI (सेंटर फॉर इंटर-डिसिप्लिनरी रिसर्च एंड इनोवेशन) के सहयोग से 4वें इंटरनेशनल यंग रिसर्चर्स कॉन्क्लेव (IYRC) 2026 का सफल समापन किया। यह कॉन्क्लेव 26 से 28 फरवरी 2026 तक देहरादून स्थित यूपीईएस कैंपस में आयोजित किया गया। कॉन्क्लेव ने विज्ञान, शिक्षा और प्रोफेशनल दुनिया के विविध क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों को एक साझा मंच पर जोड़ा, जहाँ उन्होंने विचार साझा किए, रिसर्च प्रस्तुत की और नवाचार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास, नगला तराई (खटीमा ) में होली पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाया। आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिंदी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर…
दिनांक 27 फरवरी 2026 को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट), देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में दो -दिवसीय नवाचार महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आनंद बर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नितेश कुमार झा, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुराज तथा सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तराखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आनंद बर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आज के जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ना…
77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर आमजन को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सलाह, सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति राजधानी देहरादून में अनियोजित शहरी विस्तार और अवैध कॉलोनियों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में करीब 77 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाते हुए बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए की इस कार्रवाई को अवैध भूमि कारोबार…
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें देहरादून में 8 मार्च को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में होगा श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। राजधानी देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। अराईंयावाला, हरियाणा में शुक्रवार को श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लकर मेला संचालन कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी…
शिविर में त्वरित सेवाः 05 आधार कार्ड अपडेट, 07 आयुष्मान कार्ड, 05 लोगों की पेंशन मौके पर स्वीकृत *प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई दिशा, रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफार्म से सशक्त भारत की ओर बढ़ते कदम- सांसद* *विकसित भारत-गांरटी मिशन, सशक्त गांव, सुरक्षित रोजगार,* *शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, 159 स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क औषधि वितरण* *देहरादून । जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मा0 सांसद श्री नरेश बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहसपुर ब्लाक स्थित सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला कलां में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से…
उत्तराखंड के ग्रामीण बाजारों को नई दिशा देगा सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर *देहरादून । उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक संगठित बाजार व्यवस्था पहुंचाने के उद्देश्य से सीएससी उत्तराखंड द्वारा “सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर” के माध्यम से एक महत्वपूर्ण एवं समावेशी पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत राज्य के निर्माताओं, वितरकों, एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी बाजारों में विस्तार हेतु एक सुदृढ़ एवं संरचित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएससी नेटवर्क के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल,…
