श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है…
Author: Devbhumi News
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि…
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। परिसर में चारों ओर होली की उमंग दिखाई दी, जहां छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक भी जमकर थिरकते नजर आए और पूरा वातावरण रंग और संगीत से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बी.ए.एम.एस., बी.एन.वाई.एस. एवं बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। संगीत विभाग की प्रस्तुतियाँ…
*देहरादून। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रो. त्रिपाठी ने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी एवं दून मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मानवाधिकार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने पोक्सो एक्ट, स्वच्छता, और आत्मरक्षा से संबंधित योजनाओं पर भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। नेताजी सुभाष चंद्र…
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन *संपत्ति लालच में बुजुर्ग मां से बेटे-बहू का अभद्र व्यवहार, डीएम के निर्देश पर भरण पोषण एक्ट में मुकदमा दर्ज* बुजुर्ग महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, तहसीलदार को मौके पर जांच के आदेश बेटे की धमकियों से त्रस्त बुजुर्ग मां, सीनियर सिटीजन एक्ट में होगी कार्रवाई घायल बेटे के उपचार में प्रशासन की त्वरित पहल, सीएमओ को आयुष्मान की स्थिति आज ही जांचने के निर्देश मोहकमपुर-नेहरूग्राम…
किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल वह देश के पहले एमडी, डीएम पेन मैनेजमेंट फिजिशियन हैं देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक…
त्यौहार की आड में हुडदंग करने वाले जायेंगें सीधे सलाखों के पीछे होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये #देहरादून_पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान…
देहरादून 2 मार्च। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में आज छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में 16 वां रैंक पाकर जज बने काॅलेज के पूर्व छात्र रौशन कुमार पाठक का भव्य स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने रौशन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होने कहा कि रौशन ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपना व अपने परिवार का बल्कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उन्होने छात्रों का उसका अनुसरण करने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने बताया कि लाॅ काॅलेज देहरादून…
मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।…
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सपरिवार की पूजा अर्चना, जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ किया होलिका दहन *बच्चों के साथ मनाया होली का त्यौहार* *पुलिस परिवार के परिजनो को रंग लगाकर दी होली की शुभकामनाएं* आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा…
*देहरादून, 01 मार्च।* सांप्रदायिक एकता व सद्भाव को केंद्रित कर देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) उत्तराखंड की जिला देहरादून इकाई द्वारा नगर के पत्रकारों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रेसकोर्स देहरादून में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। गायन एवं नृत्य की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सोनिया आनंद, बालेश गुप्ता एंड पार्टी, रविन्द्र सिंह आनंद, आलोक शर्मा, केशव पचौरी “सागर” एवं राकेश पंडित के गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर थिरकने पर विवश कर दिया। वहीं होली गीतों पर काफी देर तक युवा टीम नाचती व गाती रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
कैंट विधानसभा में होली मिलन समारोह उत्साह, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बल्लीवाला स्तिथ वैडिंग पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत गढ़वाल का प्रसिद्ध लोकगीत “खोली के गणेश” की मंगलध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को पारंपरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद मनमोहक राधा-कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है: डॉ. रावत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय श्रीनगर में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाई-टेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर बेस चिकित्सालय को समर्पित किया तथा अस्पताल परिसर में तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला…
कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा आयोजित किया गया कोटद्वार में गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह महिला कीर्तन मंडलियों व मंगल दलों ने होली समारोह में होली के रंगारंग कार्यक्रमों से बांदा समा कोटद्वार। बसंतोत्सव के अवसर पर प्रकृति जहां अपने यौवन पर इठलाती है वहीं प्रकृति के रंग-बिरंगी प्राकृतिक छटा से पहाड़ का जनमानस अपने को भी रंगों के रंग में डुबोकर प्रकृति के साथ रंगमय हो जाता है। पहाड़ में होली का भी अलग-अलग अंदाज है कुमाऊं की बैठकी होली और खड़ी होली का अंदाज जहां मथुरा और ब्रज की होली से कम नहीं वहीं गढ़वाल में पहाड़…
पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन…
देहरादून,। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,…
