55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार एनपीए वसूली को चलेगा युद्ध स्तर पर अभियान, लक्ष्य पूरा न करने पर होगी कार्रवाई देहरादून, 5 मार्च 2026 सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की स्थापना की जाएगी साथ ही 55 नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी। जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंकों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक…
Author: Devbhumi News
“महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा महिला जनसुनवाई’ अभियान भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे: कुसुम कंडवाल देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु वृहद प्रदेशव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 09 मार्च 2026…
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर की छापेमारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की मिल रही थी शिकायत गोदाम में निरीक्षण के दौरान मिले बाल श्रमिक; डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि पाई गई संदिग्ध गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले…
नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्रों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मै0 के0एस0 फर्नीचर हाउस, श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, निकट वृंदा गार्डन, देहरादून में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित किया गया था। संबंधित निर्माण प्राधिकरण…
श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी।…
उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹3,81,889 करोड़ रहा, जो वर्ष 2021-22 में 2.54 लाख करोड़ रुपए थी। 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल आया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 194670 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2,73,921 हो गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस वर्ष यह सर्वेक्षण नेशनल कांउसिल ऑफ एप्लाइड इकोनाॅमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के साथ…
सशस्त्र बलों की महिलाओं, पत्नियों व बेटियों के लिए 300 स्कॉलरशिप: टेक और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की महिलाओं के लिए 250 स्कॉलरशिप आरक्षित नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। देहरादून स्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय यूपीईएस ने आज ‘1,000 विमेन – 1,000 ड्रीम्स’ नाम से महिलाओं के लिए विशेष स्कॉलरशिप पहल की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 को उद्देश्यपूर्ण तरीके से मनाते हुए, इस पहल के तहत यूपीईएस देशभर की योग्य महिलाओं को अपने ऑनलाइन एमबीए कार्यक्रम के लिए 1,000 पूर्ण ट्यूशन फीस माफी (फ्रीशिप) प्रदान करेगा। यह पहल तीन लक्षित समूहों पर केंद्रित है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुँच महिलाओं…
सरकार अस्पतालों का नहीं कर रही भुगतान अस्पताल आर्थिक रूप से परेशान और मरीज हो रहे हल्कान प्रदेश सरकार ने हिमालयन , इंद्रेश व ग्राफिक एरा का अरबों रुपए का नहीं किया भुगतान देहरादून: प्रदेश सरकार राज्य के सबसे बड़े निजी अस्पतालों हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून व ग्राफिक एरा अस्पताल सेलाकुई का विभिन्न सरकारी स्वस्थ योजनाओं का अरबों रुपया भुगतान ना करने से ये अस्पताल आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं और परिणामस्वरूप अस्पताल आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, ईएसआईसी व एसजीएचएस कार्ड धारक मरीजों का इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं जिससे राज्य के…
(A Vibrant Holi Celebration at Nanhi Dunya) नन्ही दुनिया में होली उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, सादगी और के साथ मनाया गया। प्राकृतिक, रचनात्मक और सरल तरीकों से पर्व मनाने की परंपरा ने सभी अतिथियों को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा पैनोली (शिक्षाविद्), आभा मेनन (सामाजिक कार्यकर्ता), आलोक उल्फत और मुख्य प्रवर्तक किरण यू. गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों द्वारा तिलक किया गया, जिसने उत्सव को एक गरिमामय और शुभ शुरुआत दी। कार्यक्रम का परिचय दीक्षा और तनुजा द्वारा खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन कविता…
जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों का जाना हालचाल उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 254.41 लाख रुपये की लागत से ढौर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मंत्री ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रही है। मार्ग के डामरीकरण से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की प्रक्रिया को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार…
विश्व के बाल लेखकों का लेखक गाँव में सम्मान देहरादून (थानो)। अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपनी विशिष्टता के कारण देश में पहली बार इस स्वरूप में संपन्न हुआ, जिसमें भारत सहित विश्व के 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित 26 वरिष्ठ लेखकों तथा विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े हिंदी एवं प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को ‘लेखक सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही 30 बाल रचनाकारों—जिनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं—को ‘नवोदित…
मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां;आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली भिक्षा से मुख मोड़ अब शिक्षा; खेल मेडल की ओर बढ़ते कदम बाल श्रम भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चे अब खेल स्पर्धा में कर रहे हैं प्रतिभाग; मैराथन में लिया हिस्सा आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने संजौये आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में भविष्य की दिशा तय करता बचपन मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; बालश्रम; भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को मिली भविष्य की नई दिशा; अब सामान्य बच्चों की तरह पा रहे है शिक्षा;…
कैंट विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अपने घरों से दूर रह रहे बच्चों एवं गुरूजनों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर रहा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती में राज्य स्तर पर चयन के…
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि…
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। परिसर में चारों ओर होली की उमंग दिखाई दी, जहां छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक भी जमकर थिरकते नजर आए और पूरा वातावरण रंग और संगीत से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बी.ए.एम.एस., बी.एन.वाई.एस. एवं बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। संगीत विभाग की प्रस्तुतियाँ…
