खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत *देहरादून, 12 मार्च।* उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और उससे जुड़ी खेल अवसंरचना परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 8 करोड़ 57 लाख 13 हजार 171 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी आदेश में यह धनराशि खेल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वन विभाग की भूमि की आवश्यकता थी, जिसे केंद्र सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। वन…
Author: Devbhumi News
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत चंपावत में जनसुनवाई: अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा—”जो पीड़िता महिला आयोग तक पहुँच सकतीं, आयोग स्वयं पहुँचेगा उनके द्वार”* *तलाक नहीं पारिवारिक समस्याओं के समाधान, कोशिश करें और पति पत्नी दोनों मिलकर बच्चों को दें अच्छे संस्कार : कुसुम कंडवाल* *महिलाओं के प्रति ‘संवेदनशील व्यवहार’ और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी : कुसुम कंडवाल* चंपावत, 12 मार्च 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग के आह्वान पर उत्तराखंड में 9 मार्च से 13 मार्च तक चल रहे विशेष प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आज जनपद चंपावत में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष…
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और FICCI FLO Dev Bhoomi Uttarakhand University in collaboration with FICCI FLO ORGANISED International Woman’s day with the theme “ROOTED & RISING “ देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (DBUU) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया, जिसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपनी दृढ़ता (resilience) से जुड़ी हुई हैं और परिवर्तन की अग्रदूत बनकर उभर रही हैं। इस समारोह की शोभा मुख्य अतिथि श्रीमती गीता पुष्कर धामी (संस्थापक – सेवा संकल्प फाउंडेशन) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनोद प्रभाकर उनियाल (उपाध्यक्ष – उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद) ने बढ़ाई। पैनल में हिमाचल टाइम्स ग्रुप की ओनर, संपादक,…
समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम-आईएएस अभिनव शाह सीआईएमएस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन: खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर क्रिकेट फाइनल में नीलकंठ व त्रिशूल हाउस आमने-सामने तीसरे दिन क्रिकेट, खो-खो, रस्साकशी व एथलेटिक्स में दिखा उत्साह देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। “नशे को ना, खेल को हां” थीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग…
धामी सरकार देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु अग्रसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत हैं। इसी दिशा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में भी हरिद्वार कुंभ, हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, नंदा देवी राजजात, सरयू रिवर फ्रंट सहित कई परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन किया गया है। गंगा, यमुना, चारधाम, आदि कैलाश और कई शक्ति पीठों की पुण्य भूमि होने के कारण, उत्तराखंड दुनिया भर के सनातन मतावलंबियों की आस्था का केंद्र रहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार, उत्तराखंड को धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन – तीर्थाटन के…
आज दिनांक – 11/03/2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त…
Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत मातहतों को दिये स्पष्ट निर्देश, व्यवहार सम्बन्धी शिकायत को नहीं किया जायेगा नजर अंदाज *अनावश्यक रूप से आमजन के कार्यों को लंबित रखने वाले कर्मियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही* *निरीक्षण के दौरान अपने कार्यों के सम्बन्ध में कार्यालय आये आगन्तुकों से एसएसपी दून ने की वार्ता* *आमजन की शिकायतों/कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने के मातहतों को दिये निर्देश* आज दिनांक – 11/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन के कार्यो से जुड़ी शाखाओं…
*देहरादून में बेलगाम ट्रकों पर कसेगा शिकंजा: मोहब्बेवाला में पुलिस पिकेट और बैरिकेड्स लगाने के निर्देश* *देहरादून (नि.स.)।* देहरादून में खनन ट्रकों के कारण बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि मोहब्बेवाला क्षेत्र में ट्रकों की रफ्तार थामने के लिए बैरिकेड्स और पुलिस पिकेट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही खनन रॉयल्टी और ट्रकों की टाइमिंग में बदलाव पर भी सहमति बनी है, जिसे अप्रैल माह से प्रभावी करने का आश्वासन दिया गया है। राजधानी में खनन ट्रकों के कारण होने…
देहरादून, 11 मार्च।* नववर्ष प्रतिपदा 2083 पर नगर की ब्राह्मण घटक संस्थाओं के संयुक्त मंच” उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) स्थानीय घंटाघर परिसर में विधि विधान पूजा अर्चना के उपरांत 21 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उक्त निर्णय आज हुई महासंघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष प्रतिपदा 2083 दिनांक 19 मार्च को सांय 7 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर में आयोजित दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत किशनगिरी जी महाराज, मेयर…
शौचालय विहीन 141 विद्यालयों को 5.34 करोड़ आवंटित *कहा, मार्च तक लक्ष्य पूरा करें अधिकारी, निष्क्रिय टाॅयलेट भी हों चालू* देहरादून, 10 मार्च 2026 सूबे के शत प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय बनाये जाएंगे ताकि यहां पढ़ने वाली बेटियों को शौचालय की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। प्रदेश में शौचालय विहीन रह गये 141 प्राथमिक विद्यालयों में सुरक्षित टाॅयलेट को राज्य सरकार ने 5.34 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी है। विभागीय अधिकारियों को इन विद्यालयों में मार्च माह तक शत-प्रतिशत बालिका शौचालय के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, साथ ही जिन विद्यालयों में शौचालय निष्क्रिय पड़े हैं…
योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर हो मॉनिटरिंग; पात्र महिलाओं को मिले सरकारी लाभ : कुसुम कंडवाल *पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई में 18 मामलों पर हुई कार्रवाई; महिला प्रधानाचार्य के जबरन उत्पीड़न पर खंड शिक्षा अधिकारी के ट्रांसफर के आदेश* *शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने वाले नर्सिंग अधिकारी पर गिरी गाज; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पष्टीकरण और स्थानांतरण के दिए निर्देश* पौड़ी गढ़वाल। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के दूसरे दिन आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय जनसुनवाई आयोजित…
देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित की गईं। इन मुकाबलों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बॉलीबाल महिलाओं की प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस ने जीत…
पुलिस परिवार में आगमन पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना अधाराभूत प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए आगामी ट्रेनिंग के दौरान सिखलाई जा रही बातों को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करने के लिये किया प्रेरित आज दिनांक: 10-03-26 को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ना0पु0/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित नागरिक पुलिस के 417 सफल अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी दून द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में…
सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने सहजता से उत्तर दिया। संवाद के दौरान शंकर सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सैनिक पुत्र होने के कारण आपने सैनिकों के जीवन और गतिविधियों को नजदीक से देखा है, क्या आपका मन सेना में जाने का नहीं हुआ? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में जाना अन्य सेवाओं…
गैरसैण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में देवप्रयाग के पूर्व विधायक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और निर्भीक नेतृत्व उत्तराखंड की जनराजनीति की सशक्त पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद दिवाकर भट्ट जी ने अपने विचारों, संघर्ष और नेतृत्व से प्रदेश की राजनीति में विशिष्ट स्थान बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में उन्हें “फील्ड मार्शल” के नाम से जाना जाता था, जो उनके दृढ़ और संघर्षशील नेतृत्व का परिचायक था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भट्ट जी का जीवन इस…
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट घुडदौड़स्यू–4, 2026 (पिनानी) के विजेता एवं उपविजेता टीमों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डॉ. राजेश नैथानी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को एक सार्थक मंच प्रदान करते हैं।…
