गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का है हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट सहित आपराधिक प्रकरणों के पंजीकृत हैं 02 दर्जन अभियोग मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त…
Author: Devbhumi News
सोशल मीडिया पोस्ट पर उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त ने उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम विस्फोट की धमकी से सम्बन्धित पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से की थी प्रसारित, अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली नगर मे बीएनएस एंव आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया था अभियोग अभियुक्त के कब्जे से सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद दिनांक 21.6.2012 को अज्ञात द्वारा ईलैक्ट्रानिक डीवाईस का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस…
चम्पावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने ₹349.98 लाख की लागत से निर्मित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में जिम कॉर्बेट से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्य, सुधारीकरण कार्य किये जा रहे है। इसके…
Action: अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की पहचान की…
एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद *अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिज़ायर कार को किया सीज अभियुक्तों के कब्जे से 15 पेटी (कुल 675 ट्रेटा पैक) अवैध देसी शराब बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के…
वाहन को किया किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा माल रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पाया कि वाहन संख्या HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), में बिना किसी सक्षम…
दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न *देहरादून, 28 जून।* दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत नृत्य नाटिका “नारी तू नारायणी” ने समाज को महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश दिया, जिसने सभागार में मौजूद सभी…
21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा *देहरादून, 28 जून।* रविवार को खेल मंत्री रेखा आर्या हिमाद्रि आइस रिंक में 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 मैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंची। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के लिए भी देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो राज्य की खेल क्षमताओं को नई दिशा…
देहरादून, 28 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी न्यायपंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 06 शक्ति केंद्रों एवं 22 बूथों के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित किया। बैठक मेंविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों…
रुड़की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना…
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा आबादी है और सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और…
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच हादसा हुआ। बोलेरो वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिरा, जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली मल्ली मार्ग पर एक बोलेरो वाहन पर बोल्डर गिर गया। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से…
सेना व शहीदों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने किया शहीदों व सेना का अपमान देहरादून: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान अपनी जान कुर्बान करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छः शहीदों को आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कैंट रोड चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल वार मैमोरियल पहुंच कर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने माखन लाल चतुर्वेदी की भाव विभोर कर देने वाली कविता “…
3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इनडोर खेल,जिम और बैडमिंटन कोर्ट सहित खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं* सरकार की खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात *हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को…
देहरादून। युवाओं को नशे की बढ़ती चुनौती से बचाने और समाज में जागरूकता का व्यापक अभियान चलाने के उद्देश्य से शिक्षाविद्, लेखक एवं युवा सशक्तिकरण के समर्थक डॉ. रोहित रस्तोगी द्वारा लिखित पुस्तक ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। यह आशीर्वाद पुस्तक को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में प्राप्त हुआ, जहां गुरुदेव ने पुस्तक के सामाजिक उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे युवा जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। डॉ. रोहित…
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग…
