Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
  • “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
  • कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
  • चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
  • “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
  • उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
  • “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»“टक्कर से मौत, फिर सबूत मिटाने की साजिश: कांवड़िए का शव गंगनहर में फेंका, दून पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज”
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

“टक्कर से मौत, फिर सबूत मिटाने की साजिश: कांवड़िए का शव गंगनहर में फेंका, दून पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज”

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsAugust 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

झपकी से हुई मौत, फिर रची खौफनाक साजिश: कांवड़िए का शव गंगनहर में फेंका, दो गिरफ्तार

हिट एंड रन से हत्या तक: टक्कर मारने के बाद कांवड़िए की लाश नहर में बहाने का खुलासा

 

सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्त द्वारा अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 02 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर*

*दुर्घटना में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान हो गई थी मृत्यु*

*दूसरे व्यक्ति के शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अभियुक्त द्वारा अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर गंगनहर में दिया था फेंक*

*घटना के बाद दुर्घटना में मृत दूसरे व्यक्ति की परिजनों द्वारा रायवाला थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी*

*गुमशुदगी व दुर्घटना की जाँच के दौरान हर कड़ी को जोड़ते हुए दून पुलिस पहुँची अभियुक्तो तक*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 29/07/2026 को श्री दीपक राठी पुत्र श्री प्रदीप राठी निवासी म0न0- 774 वार्ड न0 16 विकासनगर, जिला झज्जर, हरियाणा द्वारा कोतवाली रायवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र अपने पिता के श्री प्रदीप राठी, उम्र 54 वर्ष के कांवड़ लेकर ऋषिकेश आने तथा दिनाँक 26/07/2026 की प्रातः 05:21 बजे रायवाला थाना गेट के सीसीटीवी फुटेज में थाना गेट के सामने से जाते हुए दिखाई देने व उसके बाद से उनके गायब हो जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर गुमशुदगी संख्या – 12/2026 पंजीकृत किया गया था।

गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रायवाला थाने के आस-पास व आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों का आवलोकन करते हुए आस पास के क्षेत्र में लोगो से गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

दिनांक – 26/07/2026 को ही प्रातः समय करीब 05:30 बजे के आस-पास रायवाला क्षेत्रान्तर्गत वन डिपो के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा 02 व्यक्तियों को टक्कर मारी गई थी, जिसमें से एक व्यक्ति सत्यनारायण पुत्र स्व0 श्री हजारीलाल निवासी कस्बा शहर व तहसील नांदौती जनपद करौली राजस्थान उम्र 40 वर्ष की दौराने उपचार मृत्यु हो गई थी, उक्त घटना के संबंध में थाना रायवाला पर मु०अ०सँ०- 133/2026, धारा – 281/106(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में दूसरे व्यक्ति की पहचान के सम्बन्ध में पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी। चूंकि गुमशुदा प्रदीप राठी के थाने के पास से गुजरने के समय व उक्त दुर्घटना के घटित होने के समय मे समानता होने पर पुलिस द्वारा घटना की सीसीटीवी फुटेज गुमशुदा के परिजनों को दिखाने पर उनके द्वारा दूसरे व्यक्ति की पहचान गुमशुदा प्रदीप राठी के रूप में की गई।

जिस पर पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश हेतु आस पास के कैमरों की फुटेजों को चेक करते हुए उक्त अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वाहन के चालक रविन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व0 हरेन्द्र सिंह नेगी मूल निवासी ग्राम सरोवर मेहल चोरी थाना गैरसैण जनपद चमोली हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/07/2026 को प्रातः समय करीब 05.30 बजे अचानक झपकी आ जाने के कारण रायवाला बाजार से कुछ दूरी पर उसके मैक्स वाहन संख्या UK02TA- 1488 से 02 कांवड़ियों को टक्कर लग गई थी, जिसमें से एक कांवड़िया वही पर गिर गया था व दूसरा कांवड़िया उसकी गाड़ी में फंसकर कुछ दूर आगे तक घसीटता हुआ चला गया था, जिसे वह बाहर निकालकर अपनी गाड़ी से उपचार के लिये डाक्टर के पास लेकर जा रहा था लेकिन रास्ते में उसे महसूस हुआ कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिस पर घबराकर उसने अपने मौसेरे भाई सौरभ सिंह पंवार पुत्र जितेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्राम बिजराकोट चोपता जनपद रुद्रप्रयाग हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी तथा उसके कहने पर शव को अपनी गाड़ी से कलियर व मेहवड़ के आस पास ले गया, जहां उसका मौंसेरा भाई सौरभ सिंह पंवार उसे मिला। उसके बाद दोनो भाइयों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई तथा मौका देखकर शव को आसफनगर झाल के आगे सुनसान जगह पर गंगनहर में फेंक दिया।

जिस पर पुलिस द्वारा दिनाँक 01/08/2026 को अभियुक्त रविन्द्र सिंह नेगी व उसके साथ शव को ठिकाने लगाने की साजिश में शामिल उसके मौसेरे भाई सौरभ सिंह पंवार को गिरफ्तार कर मैक्स वाहनसंख्या UK02TA-1488 को कब्जे में लिया गया। मृतक प्रदीप राठी के शव की तलाश हेतु टीमें गठित कर गंगनहर रुड़की क्षेत्र भेजी गई हैं। शव की तलाश जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
************************
*1-* रविन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व0 हरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम सरोवर मेहल चोरी थाना गैरसैण जनपद चमोली हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
*2-* सौरभ सिंह पंवार पुत्र जितेन्द्र सिंह पंवार निवासी ग्राम बिजराकोट चोपता जनपद रुद्रप्रयाग हाल निवासी भारत कालोनी अशोक नगर कैण्ट एरिया निकट पैट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

*माल बरामदगी-*

*1-* वाहन मैक्स संख्या UK02TA- 1488
*2-* घटना में शव को लपेटने के लिये प्रयुक्त प्लास्टिक की एक पीली तिरपाल व एक मैट

*पुलिस टीम-*

*1-* निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, प्रभारी कोतवाली रायवाला
2- व0उ0नि0 संजय रावत, कोतवाली रायवाला
*3-* उ0नि0 योगेश खुमरियाल
*4-* का0 नन्दकिशोर
*5-* का0 अनित कुमार
*6-* का0 हंसराज
*7-* का0 विकास कुमार

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026
Read More

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026
Read More

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?