सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती बरकरार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान और तेज करते हुए बुधवार को मसूरी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत तथा बिना वैधानिक अनुमति किए जा रहे निर्माणों को सील कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना या स्वीकृत मानचित्र से हटकर किए जाने वाले निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम…
Author: Devbhumi News
उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने “फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत “फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त…
सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क नेटवर्क के विकास की आवश्यकता पर…
पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण : पुल 10 दिनों के अंदर-अंदर आमजन के लिए खोल दिया जायेगा लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए…
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश *थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी ‘समद’ के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश* *रुड़की के निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रकरण पर जिलाधिकारी व सीएमओ को जनपद स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश, गैर-कानूनी तथ्य मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई* *बेटियों के साथ ऐसा अमानवीय कुकृत्य व जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले केंद्रों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : कुसुम कण्डवाल* देहरादून/हरिद्वार…
उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे *16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व, थीमैटिक पौधरोपण से ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा* *रस्म अदायगी नहीं, बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन-डीएम* *देहरादून 30 जून, 2026। उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में…
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन 4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद: सूचना विभाग संभालेगा कमान *देहरादून 30 जून, 2026। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के संकल्प के…
देहरादून, 30 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत ट्यूबवेल के लिए कैंट क्षेत्र में शीघ्र भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंट युवा समिति के अनुरोध पर बीजापुर से कैंट क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और जल्द ही कैंट बोर्ड के माध्यम से ट्यूबवेल की सुविधा भी उपलब्ध…
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक : कैप्टेन प्रवीण डाबर देहरादून, 30 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन प्रवीण डागर ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों में कांग्रेस के मूल विचार-समता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता, भारतीय राष्ट्रवाद तथा संविधान के प्रति प्रतिबद्धता, की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचार विभाग की भूमिका केवल संगठन के भीतर वैचारिक विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक चेतना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक मूल्यों तथा तथ्याधारित सार्वजनिक संवाद को सशक्त करना भी उसकी…
बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, MDDA ने पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में तेज किया अभियान देहरादून, 30 जून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए ऋषिकेश में एक साथ पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। गंगा नगर से लेकर आमबाग तक बुलडोजर की कार्रवाई में बिना स्वीकृति बनाई जा रही बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया, जबकि कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया…
देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में देश के 28 प्रमुख शहरों का चयन किया गया है, जिनमें देहरादून भी शामिल है। अभियान के प्रथम चरण में 40 दिनों तक देशभर में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 जून को 28 शहरों में पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा चुका है, इसी कड़ी में 1…
लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी; विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, बीएलओ-बीएलए समन्वय से होगा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल *देहरादून, दिनांक 29 जून 2026 ।* भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों तथा सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की…
प्रमाण पत्र के अभाव में 4 वर्षो से नहीं लगी दिव्यांग पेंशन, डीएम ने तत्काल दिलाई राहत, पेंशन स्वीकृत *विदेश में नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, लगेगा गैंगस्टर* *बेटी ने धोखे से हड़पी बुजुर्ग मां की जमीन, सीओ को जांच* *अतिक्रमण, अवैध निर्माण और आपदा से जुड़े मामलों पर डीएम का कड़ा रूख, अधिकारियों दिए सख्त निर्देश* *देहरादून 29 जून,2026 । विदेशों में सुनहरे भविष्य का सपना संजोए उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को जालसाजों ने अपनी ठगी का शिकार बना लिया। सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित ‘समाधान दिवस’ पर तब हड़कंप मच गया, जब…
रोजगार मेले में 12 कम्पनियों ने लिया भाग, 282 अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह मेले में पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार *देहरादून 29 जून,2026 : प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग की पहल रंग लाई। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ, जबकि 23 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों…
आयुक्त गढ़वाल के निर्देशन में मानसून को लेकर सभी जिलाधिकारी रहेंगे एक्शन मोड पर मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल *देहरादून 29 जून,2026 : आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मंडल के सभी जिलाधिकारी समन्वित रणनीति के तहत संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर…
मसूरी, 29 जून। सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी रहे। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों…
