Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान।
  • यूकॉस्ट में 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का शुभारंभ, 60 से अधिक स्टॉल पर दिखे विज्ञान और तकनीक के नवाचार
  • देहरादून में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और सतत विकास पर होगा मंथन।
  • मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
  • मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
  • उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, महिला अपराधों को लेकर सरकार से मांगा जवाब
  • माया देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाए डाइनिंग एटीकेट्स और टेबल मैनर्स के गुर
  • पौड़ी और हरिद्वार के 42 किसानों को रेशम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
  • गोपेश्वर में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद, 100 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
Thursday, November 19
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर CM Dhami ने दी बधाई, दोनों शहरों को मिला प्रथम स्थान।
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर CM Dhami ने दी बधाई, दोनों शहरों को मिला प्रथम स्थान।

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर और रुद्रपुर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष

 मुख्यमंत्री बोले- स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखण्ड के शहरों की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय

 अन्य नगर निकाय भी काशीपुर और रुद्रपुर से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में करें बेहतर प्रदर्शन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा- स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखण्ड के शहरों की यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरव का विषय, अन्य निकाय भी इससे प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में करें बेहतर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर श्री दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक श्री विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त श्री रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक श्री मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत उत्तराखण्ड के काशीपुर को प्रदेश में तथा रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन एवं शहरी स्थानीय निकायों में किए गए उल्लेखनीय सुधारों के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता के आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करते हुए निकायों को स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से स्वच्छता के मानकों में निरंतर सुधार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता पहल को मजबूत करने, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

इस अवसर पर सचिव श्री नितेश झा भी उपस्थित रहे |

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान।

November 19, 2026
Read More

यूकॉस्ट में 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का शुभारंभ, 60 से अधिक स्टॉल पर दिखे विज्ञान और तकनीक के नवाचार

November 19, 2026
Read More

देहरादून में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और सतत विकास पर होगा मंथन।

November 19, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

मुख्यमंत्री धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान।

November 19, 2026

यूकॉस्ट में 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का शुभारंभ, 60 से अधिक स्टॉल पर दिखे विज्ञान और तकनीक के नवाचार

November 19, 2026

देहरादून में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और सतत विकास पर होगा मंथन।

November 19, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?