Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
  • उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, महिला अपराधों को लेकर सरकार से मांगा जवाब
  • माया देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाए डाइनिंग एटीकेट्स और टेबल मैनर्स के गुर
  • पौड़ी और हरिद्वार के 42 किसानों को रेशम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
  • गोपेश्वर में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद, 100 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 5.19 करोड़ रुपये, पर्यटन, स्ट्रीट लाइट और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
  • मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा को दी 48.44 करोड़ की सौगात, 23 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • देहरादून चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 1,372 से बढ़कर 3,000 मीटर होगा रनवे
Thursday, November 19
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026

पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 19, 2026Updated:November 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग करना सरकार की दमनकारी सोच को दर्शाता हैः गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने 18 नवम्बर को देहरादून में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवानों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं की आवाज को पुलिस की लाठियों के दम पर दबाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पीआरडी जवान लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ये वही जवान हैं जो प्रदेश की कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं देते हुए राज्य की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य, रोजगार की सुरक्षा, नियमित ड्यूटी और सम्मानजनक पारिश्रमिक जैसे मुद्दों पर सरकार की उदासीनता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार का दायित्व है कि वह आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करे, लेकिन भाजपा सरकार संवाद के बजाय लाठीचार्ज का रास्ता अपना रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की सेवा करने वाले जवानों को अपनी ही सरकार के सामने न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन ही जनसंघर्षों, आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप हुआ है। ऐसे प्रदेश में अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना राज्य निर्माण की मूल भावना के विपरीत है। श्री गोदियाल ने सरकार से मांग की कि पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा घायल जवानों को उचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाए। साथ ही पीआरडी जवानों की जायज मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनके रोजगार, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पीआरडी जवानों के न्यायोचित संघर्ष के साथ खड़ी है। सरकार को यह समझना होगा कि लाठीचार्ज से समस्याएं समाप्त नहीं होतीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच अविश्वास बढ़ता है। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर संवेदनशीलता के साथ जवानों की मांगों का समाधान करना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश

November 19, 2026
Read More

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, महिला अपराधों को लेकर सरकार से मांगा जवाब

November 19, 2026
Read More

माया देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाए डाइनिंग एटीकेट्स और टेबल मैनर्स के गुर

November 19, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश

November 19, 2026

पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

November 19, 2026

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, महिला अपराधों को लेकर सरकार से मांगा जवाब

November 19, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?