Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
  • पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार
  • 2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा
  • MDDA की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई:  चार स्थानों पर चला अभियान
  • देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच:  डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
  • आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • सीएम धामी ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन: प्रदेश की खुशहाली की की कामना 
  • सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर को 20.55 करोड़ की सौगात: पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज: बोले-1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
  • CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
Tuesday, October 20
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार October 20, 2026

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsOctober 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, देहरादून में निकलेगी न्याय यात्रा
उत्तराखण्ड न्याय यात्रा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, प्रदेश की समस्याओं को बनाएगी चुनावी मुद्दा

उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक सम्पन्न।
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी कांग्रेस।
देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं प्रदेश की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रस्तावित उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की विस्तृत रूपरेखा, यात्रा मार्ग, कार्यक्रमों के आयोजन तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किये गये वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनेगी तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

श्री प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं तथा जनसम्पर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यात्रा के सफल संचालन के लिए सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में श्री जोत सिह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, लालचन्द शर्मा, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, संजय कनौजिया, एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, सोनिया आनन्द, प्रशान्त खंडूरी, मनीष गौनियाल, रितेश जोशी, सुशांत बोहरा, मोहन सिंह खत्री आदि शामिल थे।

मीडिया विभाग
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
देहरादून।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026
Read More

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026
Read More

MDDA की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई:  चार स्थानों पर चला अभियान

October 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सिमोग में दशहरे की धूम: शिलगुर विजट महाराज के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

October 20, 2026

पांच लाख की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

October 20, 2026

2027 के चुनावी रण से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, देहरादून में निकलेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

October 20, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?