कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भैरोंखाल में ग्रहण किए काफल
पौड़ी,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनपद पौड़ी के भैरोंखाल में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी संस्कृति की मिठास को महसूस किया। स्थानीय लोगों द्वारा स्नेह स्वरूप दिए गए काफल को उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े आत्मीय भाव से ग्रहण किया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि काफल केवल एक फल नहीं, बल्कि पहाड़ की यादों, अपनेपन, रिश्तों और संस्कृति की मिठास का प्रतीक है। काफल खाते हुए उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि यह पहाड़ के संघर्ष, त्याग और लोगों के अटूट विश्वास को जीवंत कर देता है।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा
कार्यक्रम के दौरान गणेश गोदियाल ने क्षेत्रीय मुद्दों, प्रदेश की समस्याओं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति और कार्ययोजना भी तैयार की गई।
गोदियाल ने स्थानीय लोगों के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपका यह स्नेह मेरे लिए अनमोल है। मैं आपके इस भरोसे पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।”
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
- प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस ने दिखाई ताकत
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
- MDDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
- MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
- भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : गणेश गोदियाल
- खेल महाकुम्भ में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब: 3.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- सीएम धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान
- सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद: महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
- आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा: प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
Sunday, November 1

