Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ
  • सीएम धामी ने” नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन- 2026″ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी: क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण 
  • FICCI FLO उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन
  • अच्छी पहल: दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए DM सविन बंसल की संवेदनशील पहल, निःशुल्क ईवी वाहन सेवा शुरू
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: CDO ने विभागाध्यक्षों को जारी किए स्पष्ट निर्देश
  • प्रोजेक्ट “नंदा सुनंदा” बना बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान: आज 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा”, DM ने वितरित किए 12.98 लाख के चेक
  • भानुषी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के लिए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ‘दिव्य रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन 
  • सीएम धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की की समीक्षा बैठक: 1000 फॉरेस्ट गार्डो की नियुक्ति के दिए निर्देश 
Saturday, May 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»जन्म से ट्रांसजेंडर एंव ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को मुख्यधारा में होगा समावेशन :  डा० गीता खन्ना 
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

जन्म से ट्रांसजेंडर एंव ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को मुख्यधारा में होगा समावेशन :  डा० गीता खन्ना 

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJanuary 27, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग जन्म से ट्रांसजेंडर एंव ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को मुख्यधारा में समावेशन हेतु डा० गीता खन्ना, मा० अध्यक्ष
देहरादून/कोटद्वार।उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को जन्म से ट्रांसजेंडर एंव ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को मुख्यधारा में समावेशन हेतु डा० गीता खन्ना, मा० अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में आई०सी०डी०एस० सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ट्रांसजेंडर बच्चों के संरक्षण, समावेशन एवं समग्र विकास में आ रही चुनौतियों हेतु सम्बन्धित विभागों के मध्य समन्वित रणनीति, नीतियों एवं कार्य प्रणालियों पर विचार विमर्श करने के सम्बन्ध में समाज सेवी संस्थान, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, गृह विभाग / पुलिस, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि को बैठक में आमंत्रित किया गया था।कार्यकम में डा० शिव कुमार बरनवाल, सचिव, उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डा० सतीश कुमार सिंह, अनुसचिव, उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रीमती नमिता ममगाई, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, श्रीमती हेमलता पाण्डेय, उप निदेशक, समाज कल्याण विभाग, श्री नितिश भदोला, लिगल ऐड डिफेंस काउंसिल, डालसा, देहरादून, ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि ओशीन, वॉयस आफ वॉरियर फाउडेशन व अदिति, सेतु संस्था फाउडेशन, आदि उपस्थित रहें। एम्स ऋषिकेश से डा० सत्यावरी, डा० प्रज्ञा, एण्डोक्राईनोलॅजिस्ट, व डा० इनोनो योशु, बाल रोग विशेषज्ञ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बैठक में मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा कहा गया कि जन्म से ट्रांसजेंडर एंव ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को समाज की बहुत सी कुरितियां/ तंज का सामना करना पडता है। किन्तु हमें निर्धारित करना होगा कि ऐसे बच्चों को जो जन्म से ही मानसिक यातना से जूझ रहे है, उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधायें, सुरक्षित परिवेश तथा अर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। वर्तमान में राज्य में ट्रांसजेंडर बच्चों को लेकर उनके पहचान एवं दस्तावेजीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच, पारिवारिक अस्वीकार्यता, परित्याग एंव संस्थागत देखभाल, सामाजिक भेदभाव, उत्पीडन एवं हिंसा एक महत्वपूर्ण चुनौती है।ट्रांसजेंडर समाज के उपस्थित प्रतिनिधि ओशीन व अदिति द्वारा अवगत कराया गया कि उनके समक्ष समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवारिक समावेश मिल पाना एक अहम चुनौती है। उनका अपने, समाज में गुरू चेले का माहौल मिलता है, किन्तु सामाजिक परिवेश के लोग उन्हें वह सम्मान नहीं प्राप्त हो पा रहा है, जिसके वे अधिकारी है। यहां तक कि सरकार की ओर से वर्ष 2019 में ट्रांसजेंडर अधिनियम आ जाने के बावजूद भी शिक्षण संस्थानों में आईडी कार्ड में ट्रांसजेंडर का विकल्प उपलब्ध नही है, उन्हें महिला/पुरुष में ही नामांकन करने को विवश किया जाता है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि समाज में रहने हेतु आम तौर पर बनने वाले पहचान पत्र आदि बनाने में भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।समाज कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में ट्रांसजेंडरों का पहचान पत्र आदि बनाने में ट्रांसजेंडर की ओर से भी दिक्कत आती है। सभी ट्रांसजेंडर अपनी पहचान
समाज के सामने खोलने में हिचकिचाते है। प्रदेश में लगभग 1000 ट्रांसजेंडर होगें जिसमें से केवल 76 का नामांकन करते हुये प्रमाणित किये जाने की कार्यवाही पिछले छः वर्षों में हो पायी है, जो कि औसत से काफी कम है। ट्रांसजेण्डर समुदाय को सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु स्वयं भी रजिस्टर कराने की अपेक्षा की गई, जिसके लिये पारिवारिक व व्यक्तिगत परामर्श / काउन्सलिंग की आवश्यकता है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा यह भी बताया गया कि ट्रांसजेंडर बच्चों हेतु 09वीं व 10वीं कक्षा हेतु रू 13500/- प्रतिवर्ष छात्रवृति दी जा रही है, किन्तु आजतक किसी ने भी इसका लाभ नहीं लिया है।बाल कल्याण समिति द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांसजेंडर व्यस्कों के लिये अन्य राज्यों में गरिमा गृह बनाये गये है, किन्तु उत्तराखण्ड राज्य मे ट्रांसजेण्डर बच्चों के लिये कोई उपयुक्त स्थान / गृह उपलब्ध नहीं है। मा० अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित किया गया कि बाल विकास विभाग व समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति की देखरेख में फिट फैसिलिटि का निर्माण करें, दुर्भाग्यवश राज्य में वयस्कों हेतु भी गरिमा गृह नहीं है।
एम्स, ऋषिकेश से डाक्टरों के द्वारा जानकारी दी गयी कि एम्स में ट्रांसजेण्डर, बच्चों / अभिभावकों की काउन्सलिंग के साथ-साथ हार्मोन थैरेपी व सर्जरी की जा रही है। संस्था के द्वारा ट्रांसजेण्डर प्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए पृथक ट्रांसजेण्डर क्लीनिक भी स्थापित किया जा रहा है, जो कि एक सराहनीय प्रयास है।
शिक्षा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि यू-डाईस पोर्टल में केवल 03 ट्रांसजेंडर बच्चे ही नामांकित हुये है। समाज में जानकारी का अभाव होने के कारण विद्यालयों के यू-डाईस पोर्टल पर नामांकन नहीं किया जा रहा है व परिजन व सामाजिक व्यवस्था इस सम्बन्ध में ट्रांसजेण्डर बच्चों के हित में अभी भी असंवेदनशील बना हुआ है।DLSA के लिगल ऐड डिफेंस काउंसिल द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2014 में नालसा वर्सिज यूनियन ऑफ इण्डिया में मा० उच्चतम न्यायालय की रूलिंग में थर्ड जेंडर को मूल अधिकार में सम्मिलित किया गया था तथा वर्ष 2019 में जब Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019 लागू किया गया था, जिसमें ट्रांसजेंडर को परिभाषित किया गया है तथा उनके अधिकारों को संरक्षित किया गया है। परन्तु इसके प्रचार-प्रसार / जागरूकता की कमी है। जबकि उडीसा व आंध्रप्रदेश में ट्रांसजेंडर बच्चों में पारिवारिक समावेश हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनका पारिवारिक तंत्र में ही संरक्षित जीवन यापन की सुविधा मिल रही है जो कि मुख्यधारा में ट्रांसजेंडर बच्चों के संवेदीकरण वातावरण हेतु अतिउत्तम हो रहा है। जिसे उत्तराखण्ड में भी लागू किया जाना आवश्यक है।मा० अध्यक्ष महोदया द्वारा बैठक में सभी विभागों को सुनने के पश्चात महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये ट्रांसजेंडर बच्चों हेतु दिशा-निर्देश तैयार किये जाने हेतु उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने हेतु कहा गया।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026
Read More

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202647
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?