Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को सीएम धामी के सख्त निर्देश:  जिलाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी ने खटीमा में 89 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण
  • बड़ी खबर: हल्द्वानी में पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात: आधुनिक मीडिया सेंटर का सीएम धामी ने किया शिलान्यास 
  • देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान
  • पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे DM डॉ. आशीष चौहान:  जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • चारधाम यत्रा में देश-विदेश से पहुंचे 22 लाख श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से किया सम्मानित
  • जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-DM डॉ. आशीष चौहान
  • MDDA Action: अवैध निर्माणों पर MDDA ने कसा शिकंजा,  ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-DM डॉ. आशीष चौहान
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-DM डॉ. आशीष चौहान

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

सीएम घोषणाओं की नियमित समीक्षा, जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

*महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता, स्वच्छता और सुशासन को बताया प्राथमिकता*

*देहरादून ।
देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं कार्य संस्कृति को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक प्रभाव आमजन को महसूस होना चाहिए और प्रशासन की मौजूदगी जमीनी स्तर पर दिखाई देनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से संबंधित परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

डॉ. चौहान ने पॉक्सो, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों, कॉलेजों एवं स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। साथ ही एन-कोर्ड (छब्व्त्क्) व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नशा नियंत्रण अभियान को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क सुरक्षा एवं सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

भूमि संबंधी धोखाधड़ी एवं अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व एवं संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा एवं महिला केंद्रित पहलों को प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुरक्षित बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मजबूत करने तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में दृश्य परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहर के साथ-साथ जलाशयों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों पर भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने डेंगू नियंत्रण को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सक्रिय केस हंटिंग, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू नियंत्रण में जनपद की रैंकिंग बेहतर करने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जनहित में कम से कम पांच नए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित अभिनव पहलों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अन्य जनपदों में संचालित सफल नवाचारों को देहरादून में लागू करने की संभावनाएं तलाशने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक और स्पष्ट बदलाव लाना होना चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, सभी तहसीलों से उप जिलाधिकारी, समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 25, 2026
Read More

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को सीएम धामी के सख्त निर्देश:  जिलाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

May 25, 2026
Read More

सीएम धामी ने खटीमा में 89 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202649
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 25, 2026

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को सीएम धामी के सख्त निर्देश:  जिलाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

May 25, 2026

सीएम धामी ने खटीमा में 89 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

May 25, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?