Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ
  • सीएम धामी ने” नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन- 2026″ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी: क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण 
  • FICCI FLO उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन
  • अच्छी पहल: दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए DM सविन बंसल की संवेदनशील पहल, निःशुल्क ईवी वाहन सेवा शुरू
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: CDO ने विभागाध्यक्षों को जारी किए स्पष्ट निर्देश
  • प्रोजेक्ट “नंदा सुनंदा” बना बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान: आज 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा”, DM ने वितरित किए 12.98 लाख के चेक
  • भानुषी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के लिए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ‘दिव्य रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन 
  • सीएम धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की की समीक्षा बैठक: 1000 फॉरेस्ट गार्डो की नियुक्ति के दिए निर्देश 
Saturday, May 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»DM सविन बंसल का सराहनीय क़दम: कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

DM सविन बंसल का सराहनीय क़दम: कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

कैंसर पीड़ित पति, दयनीय आर्थिक स्थिति; सर पर कर्ज; दो मासूम नौनिहालों की जिम्मेदारी के बीच असहाय संध्या को मिला जिला प्रशासन का सहारा

*जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से जमा कराया 71 हजार का ऋण, रायफल क्लब मद से 50 हजार की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान*

*मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन; जरूरतमंदों तक पहुंच रही प्रशासनिक सहायता*

*जिला स्तरीय प्रोजेक्टों के माध्यम से असहाय परिवारों को मिल रहा संबल*

*आकस्मिक संकट का सामना कर रहे परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध*

*देहरादून,।* मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन देहरादून लगातार मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय प्रोजेक्ट, सीएसआर फंड, रायफल क्लब मद तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अनेक असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है।


मा0 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनमानस की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर संवेदनहीनता अथवा योजनाओं के लाभ से वंचित होने जैसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। यदि किसी जरूरतमंद, असहाय अथवा पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचने में किसी प्रकार का गैप रह जाता है, तो जिला प्रशासन अपने स्तर पर उस कमी को पूरा करते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।
जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान हेतु प्रतिबद्ध जिला प्रशासन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे एक कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। इसी क्रम में हाल ही में रायपुर क्षेत्र की एक महिला, जिनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था, को जिला प्रशासन द्वारा बड़ी राहत प्रदान की गई। परिवार पर लगभग 71 हजार रुपये का ऋण बकाया था तथा लगातार इलाज एवं घरेलू खर्चों के कारण परिवार दयनीय स्थिति में पहुंच चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से ऋण की सम्पूर्ण धनराशि जमा कराते हुए संबंधित परिवार को ऋणमुक्त कराया। साथ ही अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई
रायपुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम द्वारा मालदेवता निवासी संध्या रमोला ने जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनके पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं तथा उनका उपचार हिमालय अस्पताल में चल रहा है। गंभीर बीमारी और लगातार कीमोथेरेपी के चलते उनके पति कार्य करने में असमर्थ हो गए हैं, जबकि परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर निर्भर थी।
संध्या ने अवगत कराया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की आयु लगभग तीन वर्ष तथा दूसरे की छह वर्ष है। लगातार इलाज, दवाइयों एवं घरेलू खर्चों के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 45 हजार रुपये तथा वर्ष 2025 में 37 हजार रुपये का ऋण स्वयं सहायता समूह संचालन एवं स्वरोजगार हेतु बैंक से लिया गया था, किंतु पति की बीमारी के चलते वह ऋण की किश्तें जमा नहीं कर पाईं। परिणामस्वरूप बैंक द्वारा लगभग 71 हजार रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया गया तथा एजेंटों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से परिवार मानसिक तनाव से भी गुजर रहा था। इसी के चलते उन्होंने जिलाधिकारी से ऋण माफी एवं आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला प्रशासन के सीएसआर फंड से 71 हजार रुपये की धनराशि सीधे ऋण खाते में जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित बैंक को नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त रायफल क्लब मद से संध्या रमोला के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऐसे परिवार जो किसी कारणवश योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं अथवा आकस्मिक संकट का सामना कर रहे हैं, उन्हें जिला प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजन, गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, निराश्रित महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तथा आपात परिस्थितियों से प्रभावित नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन की यह पहल शासन की जनकल्याणकारी सोच, संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रही है।
—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/VID-20260516-WA0009.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/VID-20260516-WA00192.mp4
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026
Read More

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202647
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?