देहरादून । एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 31 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को…
Author: Devbhumi News
विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश देहरादून, 25 मार्च 2026। Dolphin PG Institute of Biomedical and Natural Sciences की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन दिवस की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जागरूकता का संदेश फैलाया। इसके पश्चात योग सत्र एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। दोपहर…
रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का हुआ आयोजन विधायक उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं का समाधान: 257 लाभार्थी लाभान्वित विकास के नए आयाम स्थापित कर रही राज्य सरकार, अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता-विधायक *देहरादून । जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी तथा उप जिलाधिकारी (सदर) हरिगिर ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 257 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। विधायक…
धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों का हुआ स्वागत: पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। नवनियुक्त पांच मंत्रियों सहित 12 सदस्यीय कैबिनेट कोरम ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया। मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए नए मंत्रियों का स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सीएम धामी ने राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आवाह्न किया। इस दौरान बैठक में प्रशासनिक सुधार, रोजगार, शिक्षा, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े…
लॉ यूनिवर्सिटी का नहीं है कहीं अता-पता-डॉ- हरक सिंह रावत देहरादून । प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ0 हरक सिह रावत ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी जिस पर लॉ यूनिवर्सिटी का…
देहरादून 24 मार्च। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने का मिला। अवसर था विश्वविद्यालय परिसर में भव्य मंदिर एवं जेन ज़ी पोस्टल एक्सटेंशन काउन्टर के उद्घाटन समारोह का। उत्तराखण्ड डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी जबकि विश्वविद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थी। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने ओर संचालन उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजधानी के प्रथम जेन ज़ी पोस्टल एक्सटेशन काउन्टर के उद्घाटन से किया गया।…
मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर एक वर्ष में ही गेमचेंजर बना जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंन्टर; 325 से अधिक बच्चे रेस्क्यू; भिक्षावृति, बालश्रम में संलिप्त 200 से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026 (सूवि) मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद देहरादून में जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” का राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधिवत लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया गया। साधुराम इन्टर कालेज राजा रोड देहरादून में लगभग 157.60 लाख…
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग जनमन को समर्पित देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026 (सू.वि), परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित, शहर को जाम से मिलेगी राहत मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड में 111 वाहन क्षमता वाली ऑटोमेटेड पार्किंग का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया गया। यह आधुनिक पार्किंग सुविधा लगभग रू0 472.23 लाख की लागत से निर्मित की गई है। मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी…
वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख खातों में ट्रांसफर *देहरादून, 24 मार्च ।* मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत जनवरी 2026 तक…
रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी देहरादून 24 मार्च 2026 उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यापक कार्य किया जा रहा है। कृषि, मिलेट्स, रेशम उत्पादन, सब्जी क्रय, बायोफर्टिलाइजर वितरण, साइलेज विक्रय और सामूहिक सहकारी खेती जैसी गतिविधियों से समितियों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है तथा किसानों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। राज्य में मिलेट्स मिशन के अंतर्गत 214 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 53,000 कुंतल मंडुवा…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर उद्यान प्रभारी श्री दीपक…
शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया दिल्ली, 24 मार्च 2026: यूपीईएस देहरादून, एक अग्रणी बहुविषयक और शोध-केंद्रित विश्वविद्यालय, ने आज घोषणा की कि ओपनएआई के सहयोग से वह अब एक ‘एआई-फर्स्ट’ विश्वविद्यालय बन गया है। संस्थान अब ऐसा एआई ढाँचा उपलब्ध कराएगा जो सुव्यवस्थित, सबके लिए समान रूप से सुलभ और परिणामों के आधार पर मापा जा सके, ताकि शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव में बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकें। यूपीईएस अपने कैंपस में चैटजीपीटी एजु लागू करेगा, जिससे जेनरेटिव एआई को संस्थान की मुख्य व्यवस्था का हिस्सा बनाया…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। सीएम धामी ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।…
ऋषिकेश। IHCL की मूल भावना “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” को साकार करते हुए ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा, उत्तराखंड एवं आनंद काशी बाय द गेजेस ने त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में एक सराहनीय भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया। इस सेवा पहल के तहत लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। इस अभियान में होटल की टीम ने पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ भाग लिया, जो स्पिरिट ऑफ ताजनेस—अतिथि सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी—की सच्ची झलक प्रस्तुत करता है। बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का लाभ उठाते हुए आयोजकों के प्रति आभार…
*हल्द्वानी, 23 मार्च।* सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार…
धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख देहरादून, 23 मार्च 2026 राज्य सरकार ने पिछले चार सालों में जिन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है, उनमें विद्यालयी शिक्षा भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश में एक सुदृढ़ शिक्षा प्रणाली विकसित की गई। जिसका लाभ सूबे के प्रत्येक नौनिहाल को मिल रहा है। इन चार वर्षों में राजकीय विद्यालयों की न सिर्फ आधारभूत संरचना को मजबूत किया, बल्कि नवाचार पर फोकस कर नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई गई। विशेषकर माध्यमिक शिक्षा के लिये विगत…
