Author: Devbhumi News

मृत्यु के कारणों की हर पहलू से हो गहन पड़ताल, 35 वर्षीया संवासिनी की संदिग्ध ‘खुदकुशी’ पर महिला आयोग सख्त *मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की सुरक्षा हेतु बने विशेष योजना; सीसीटीवी और नाइट शिफ्ट स्टाफ बढ़ाने के आदेश* देहरादून: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून स्थित राजकीय नारी निकेतन में एक 35 वर्षीया संवासिनी द्वारा सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के प्रकरण का अत्यंत गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में शाम नारी निकेतन पहुंची और मामले में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून, सविन बंसल…

Read More

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री जी के संभावित प्रतिभाग एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की तथा रेखीय विभाग के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा० प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लें तथा मार्ग पर आवश्यक सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार एवं अन्य कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों…

Read More

’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शेलेन्द्र जी की गरिमामय उपस्थति मे लोकार्पण किया।’ स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने नव भवन के लिए 19.85 लाख का…

Read More

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अभी तक 6 मुकदमे दर्ज; 210 घरेलू व 139 व्यवसायिक तथा 13 छोटे सिलेंडर जब्त एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में निरंतर छापेमारी की कार्रवाई गतिमान है। देहरादून, दिनांक 28 मार्च, 2026 (सूवि)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का…

Read More

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा कुमाऊँ से गढ़वाल तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई परियोजनाओं पर जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, भौगोलिक,…

Read More

l हल्द्वानी (नैनीताल), 28 मार्च 2026: उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Department) ने वन विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला उजागर किया है। थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल हल्द्वानी में आज दिनांक 28.03.2026 को मुकदमा संख्या-03/2026 दर्ज किया गया। इस मामले में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त: नवीन नौटियाल, पुत्र गोविन्द प्रसाद, हाल बाबू/फॉरेस्टर, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर (वर्तमान में फॉरेस्ट क्वार्टर, चौकी पनुवानौला)। आरोप: शिकायतकर्ता जय प्रकाश ने आरोप लगाया कि नवीन नौटियाल ने वर्ष 2026 में लीसा गडान ढुलान (Lisa Gadan Dhulan) के कार्य के पंजीकरण…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा…

Read More

पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर की कार्रवाई *विगत 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाल 71 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 21 चौ-पहिया तथा 50 दो-पहिया वाहनों को किया सीज* *गाड़ियों में हूटर, काले शीशे लगाने व रेश ड्राइविंग करने वाले 12 वाहनो को किया सीज* *यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई* *अभियान के दौरान रात्रि मे 1900 से अधिक व्यकियों की चेकिंग कर की आवश्यक पूछताछ, 2600 से अधिक वाहनों को किया चैक* *रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 288…

Read More

आज दिनांक 25.03.2026 को अपराहन 3:00 बजे राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम कियान्वयन विभाग द्वारा मेरी योजना पुस्तकों, जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का समावेश किया गया है, के संबंध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह पुस्तकें समस्त जनमानस तक व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राज्य के सभी जनपदों, विकासखण्डों में वितरित की गई है। सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया और ये बताया कि कैसे सरकार के शासनादेशो “सरकार जनता के द्वार”, “हमारा संकल्प- अनुशासित प्रदेश” एवं “हमारा संकल्प- भयमुक्त…

Read More

देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी (DDA) के मर्चेंट नेवी विंग “सागर” द्वारा भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। यह सेमिनार 29 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होगा। इस विशेष सेमिनार में मर्चेंट नेवी के अनुभवी अधिकारी सेकंड ऑफिसर अर्चित गुप्ता प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे। वे छात्रों को मर्चेंट नेवी में करियर के विभिन्न अवसरों, चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे युवा अपने भविष्य की स्पष्ट दिशा तय कर सकें। सेमिनार के दौरान DNS, B.Sc Nautical Science, 04 year marine Engineering, GME, ETO एवं GP Rating…

Read More

सरकारी भवनों में सोलर प्लांट से बिजली खर्च में होगी कमी जनपद पौड़ी गढ़वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरगामी सोच के अनुरूप सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के गांवों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक को सोलर पावर से जोड़ने की पहल धरातल पर साकार हुई है। इस महत्वाकांक्षी अभियान से न केवल बिजली के खर्च में उल्लेखनीय कमी आ रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है और युवाओं के लिए रोजगार…

Read More

उत्तराखंड सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC SPV) के बीच देहरादून में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को अधिक सरल, सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है। यह समझौता श्री पी.सी. दुमका (सचिव, UKBOCW) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आधिकारिक दस्तावेजों पर श्री विपिन कुमार (डिप्टी लेबर कमिश्नर) एवं श्री अशवनी कुमार (स्टेट हेड, CSC SPV) द्वारा हस्ताक्षर किए गए। मुख्य बिंदु एवं लाभ: ✔️ सरल पंजीकरण प्रक्रिया: अब उत्तराखंड के निर्माण…

Read More

एलाइंस एयर देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ – देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों…

Read More

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या प्लॉटिंग पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नफीस पुत्र मोहम्मद जमील द्वारा एलिक नेचर विला, आईकॉन रिसॉर्ट के निकट, ग्राम बागी इठाराना मार्ग, भोगपुर रानीपोखरी,…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन का एक्शन की बदौलत गैस की उपलब्धता नियंत्रण देहरादून में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य स्थिति में आ गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। गोदाम से सीधे उपभोक्ताओं को गैस देने पर रोक लगाते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है। इसकी निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की है, जो क्षेत्रवार एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है।…

Read More

चार साल बेमिसालः रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन विकास के नए आयाम स्थापित कर रही राज्य सरकार, अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता-विधायक *देहरादून 25 मार्च,2026 (सू.वि),* जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी तथा उप जिलाधिकारी (सदर) हरिगिर ने जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 257 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More