Author: Devbhumi News

देहरादून दिनांक 30 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 27 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार…

Read More

घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार *आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना को अभियुक्तों द्वारा रोड रेज की घटना दिखाने का किया था प्रयास* *01 दिन पूर्व रात्रि में बार का बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व बार कर्मियों के मध्य हुआ था विवाद* *विवाद के दौरान बार कर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष के स्कार्पियों वाहन का शीशा फोडकर किया था क्षतिग्रस्त* *आज प्रात: बार कर्मियों को फार्च्यूनर वाहन में जाता देख दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से किया था उनका पीछा*…

Read More

कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का चुनाव का मंत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल सरदार पटेल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को सुना। इसके पश्चात उन्होंने संगठन को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट…

Read More

सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर देहरादून / राजधानी स्थित आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना है, बल्कि सरकारी आवासीय परिसंपत्तियों का व्यवस्थित रखरखाव और…

Read More

जिला प्रशासन के प्रयास से जिले में शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्र त्यूनी तक संसाधन व मैनपॉवरयुक्त बनते अपने जनमन के स्वास्थ्य मंदिर जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश; माडल टीकाकरण केन्द्र; एसएनसीयू; शव विच्छेदन गृह सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी व चकराता में डीएम ने तैनात करवाए 34 कार्मिक सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन; कक्ष सेविका; वाहन चालक; पयार्ववरण मित्र की तैनाती मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम के धरातलीय निरीक्षण से निकली चिकित्सालयों की सुविधा की राह देहरादून ।  जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के…

Read More

बिना अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय देहरादून दिनांक 29 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस…

Read More

विकासनगर में 12 घरेलु सिलेंडर ज़ब्त 7 गैस एजेंसियों के निरीक्षण संयुक्त टीम द्वारा राजीव नगर एवं रिस्पना पुल स्थित लगभग 38 दुकानों पर छापेमारी

Read More

SSP दून की कुशल रणनीति से अपराधियों का बचना हुआ नामुमकिन *अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी किये गए लगभग 09 लाख रुपये के आभूषण हुए बरामद* *गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी अभियुक्ता* *घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल* कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला द्वारा लिखित तहरीर दी कि वो सपरिवार अपने बेटे के पास नोयडा गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला…

Read More

प्रकरण में फरार चल रहे 07 अभियुक्तो पर 25-25 हज़ार का ईनाम किया घोषित *पुलिस द्वारा सभी सातों अभियुक्तो के मा० न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट* *अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें* *प्रकरण में शामिल 04 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार* दिनांक 23/03/2026 की रात्रि में केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 02 पक्षों के मध्य हुए विवाद व आपसी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई…

Read More

अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद *तस्करी मे प्रयुक्त कार सीज* *कोतवाली डोईवाला* मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को चौकी गेट जौलीग्रान्ट,…

Read More

फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं ( 01 किर्गिस्तान, 02 उज्बेकिस्तान) को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार *गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में से एक, पूर्व में 01 वर्ष की वीजा पर आई थी भारत, वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से रह रही थी भारत में* *दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते आई थी भारत* *तीनो विदेशी महिलाओं द्वारा भारत मे अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज किये थे तैयार* *गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व…

Read More

“ऑपरेशन नाईट वॉच” के तहत सभी रात्रि में थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान *नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार वृहद स्तर पर की जा रही कार्यवाही* *शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 चौ-पहिया तथा 27 दो-पहिया वाहनों को किया सीज* *रैश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग व यातायात नियमो के उल्लघंन पर 45 वाहनो को किया सीज* *यातायात नियमों के उल्लंघन पर 80 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर किया 46000 रू0 का जुर्माना* *रात्रि में 1600 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग कर की आवश्यक…

Read More

कांग्रेस के उज्जवल भविष्य को देखते हुए और कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जताकर कई भाजपा नेताओं ने जिनमे पूर्व विधायक, पूर्व पालिका अध्यक्ष, पूर्व मेयर शामिल हैं कांग्रेस का कुनबा बढ़ता देख भाजपा में हलचल शुरू हो गई है।आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार की नीतियों और रीतियों से खुश नहीं हैं यही वजह है कि कई नेता खुलकर अपनी सरकार के विरोध में बोल रहे हैं और अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि अपनी बात ना रख पाने की वजह से उनका दम झूठ रहा था और वो…

Read More

देहरादून स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की मृत्यु का मामला अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है, जबकि परिस्थितियाँ कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला का अपने परिवार, विशेषकर पति से नियमित संपर्क था और वह शीघ्र ही अपने घर लौटने वाली थी। ऐसे में अचानक इस प्रकार की घटना होना संदेह उत्पन्न करता है। यदि महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी, तो नारी निकेतन प्रशासन द्वारा उसकी समुचित निगरानी और परामर्श की व्यवस्था क्यों नहीं की गई—यह एक महत्वपूर्ण…

Read More

महिलाओं की मेहनत को राज्यपाल ने सराहा, उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर दिया जोर *विकास, नवाचार और स्वरोजगार पर राज्यपाल का फोकस, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश* दो दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस, पौड़ी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया एवं आय में हुई वृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके प्रयासों को सराहा। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर राज्यपाल को…

Read More

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश- ज्ञान से समाज और राष्ट्र निर्माण में दें योगदान *कृषि, औद्यानिकी व वानिकी में नवाचार से होगा पर्वतीय कृषि का कायाकल्प- राज्यपाल* वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) पहुंचे। उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा वानिकी, औद्यानिकी और कृषि के 283 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी डिग्रियां व उपाधियां प्रदान की गई। इससे पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।…

Read More