देहरादून की बेटी रिया थापा को न्याय दिलाने और देश के हर छात्र की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प के साथ आज देहरादून में मशाल जुलूस का नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने इस जनआंदोलन में सहभागिता कर स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहा #ChhatronKiGoonj अभियान आज जन-जन की आवाज़ बनता जा रहा है। यह संघर्ष केवल रिया थापा को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था,…
Author: Devbhumi News
केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर मंदिरों में चढ़ावा चोरी पर जेपीसी की देख रेख में हो उच्च स्तरीय जांच किस बात का जश्न मनाया जा रहा भाजपा जवाब दे सूर्यकांत धस्माना देहरादून: देश और दुनिया के सनातनियों के आस्था के केंद्र बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम के मंदिरों में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर चढ़ावा चोरी के आरोप बहुत गंभीर हैं और इस मामले में स्थानीय पुलिस या कोई केंद्रीय जांच एजेंसी की उच्च स्त्रीय जांच संयुक्त संसदीय समिति की देख…
टिहरी, 04 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को बौराड़ी नगर पालिका सभागार में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के तहत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सिलक्यारा सुरंग हादसे का उल्लेख करते हुए…
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ देहरादून जनपद की ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई, विकास कार्यों की सराहना की उत्तराखण्ड विकास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा – राज्यपाल’ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए ₹172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। *इस प्रकार उन्होंने कुल ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।* जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने माननीय राज्यपाल एवं मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। *………….शिलान्यास…………..* ₹ 61.87 लाख की जनपद देहरादून के…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं का…
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम *देहरादून 04 जुलाई, 2026: मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से तत्काल अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत 13.76 लाख…
नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई राजधानी के सबसे पॉश और वीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित जाखन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन डुप्लेक्स भवनों को सील कर दिया जाखन स्थित थापा निवास वाली गली में कपिल कपूर द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के तीन डुप्लेक्स भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद इस निर्माण को चिन्हित किया गया था। नियमानुसार किसी भी आवासीय या व्यावसायिक भवन के निर्माण से पूर्व प्राधिकरण…
देहरादून, 03 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सेलाकुई में असम विमान दुर्घटना में बीते 13 जून को शहीद हुए भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग एवं…
एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा: घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार *गिरफ्तार अभियुक्ता वादिनी के घर पर घरेलू सहायिका का करती थी कार्य, मौका देखकर किया था महंगे आभूषणों पर हाथ साफ।* *घटना के बाद वादिनी को उनके द्वारा उक्त आभूषण अन्यत्र रखकर भूल जाने का दिलाया था विश्वास।* *घटना का विवरण:* दिनांक 01-07-2026 को वादीनी श्रीमती नितिशा वत्स निवासी सिक्का किमाया ग्रीन आईटी पार्क द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि करीब…
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 03 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम *पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर कबाड़ियों को देते थे बेच* *घटना का संक्षिप्त विवरण:* थाना नेहरू कॉलोनी पर अलग-अलग तिथियां में वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों को नेहरुकोलोनी क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर वाहन चोरी के अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गए। थाना क्षेत्र…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण को सील किया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर की गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास क्षेत्र में अनियोजित और…
*देहरादून, 02 जुलाई 2026 : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने 23 जून 2026 को सहारनपुर रोड स्थित लाल पुल के निकट हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा चार अन्य के घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, जिलाधिकारी द्वारा, उप जिलाधिकारी (सदर) देहरादून को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 23 जून 2026 को लगभग प्रातः 11 बजे वाहन संख्या UK07PA-0287 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में राजीवनगर, पटेलनगर निवासी आहद (22 वर्ष) की मृत्यु हो गई, जबकि चार…
*देहरादून 02 जुलाई, 2026: मानसून सीजन के दौरान बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुरुवार को देहरादून जनपद के सात विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर एक साथ व्यापक मॉक अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की गति, तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को परखना था। गुरुवार सुबह ठीक 9ः30 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण जिले के सात अलग-अलग क्षेत्रों में भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव हो गया है, जिसमें कई लोग फंस गए हैं।…
विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर *जापान, जर्मनी, सऊदी अरब और यूएई में रोजगार के अवसर, भाषा प्रशिक्षण से बढ़ रही युवाओं की वैश्विक पहचान* *देहरादून 02 जुलाई, 2026: उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशी रोजगार के नए द्वार खोल रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं का विदेशों में सफल प्लेसमेंट कराया जा चुका है। इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर…
जिलाधिकारी ने जारी किया प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन, 13 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन *देहरादून 02 जुलाई, 2026: जनपद देहरादून में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आमजन से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नोडियाल ने बताया कि अंतिम परिसीमन के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है। इसके आधार पर जिला पंचायत…
