Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 
  • भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी
  • उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह
  • सीएम धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
  • पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय, जल्द होगी बैठक: मुख्यमंत्री धामी
  • रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर शुरू हुआ ट्रायल:  जल्द होगा लोकार्पण
  • लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री
  • सीएम धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
Friday, October 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी:  देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार August 5, 2026

एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी:  देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

*लैण्ड पूलिंग योजना को मिलेगा विस्तार*
बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाल आयुक्त एवं बोर्ड सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसे बोर्ड ने अनुमोदित किया। इसके पश्चात 114वीं बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर परगना पछवादून में एमडीडीए द्वारा लैण्ड पूलिंग योजना के तहत खरीदी गई भूमि के प्रथम चरण के लिए तैयार तलपट का भू-उपयोग निःशुल्क परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे बोर्ड ने नियमानुसार आगे बढ़ाने की अनुमति दी।

*पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा*
बोर्ड बैठक में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। होटल, पर्यटन इकाई, रिटेल आउटलेट, औद्योगिक भवन, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड ने सभी मामलों में नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से रोजगार, निवेश और आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा।

*नियोजित विकास पर रहा विशेष जोर*
बैठक में स्पष्ट किया गया कि एमडीडीए का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देना है। इसी सोच के तहत सभी प्रस्तावों की तकनीकी और नियामकीय समीक्षा के बाद स्वीकृति दी गई, ताकि विकास कार्य पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय क्षेत्र के संतुलित और नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। लैण्ड पूलिंग सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्राधिकरण पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य संस्कृति के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बोर्ड से स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक परियोजना की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में आनन्द स्वरूप आयुक्त, गढवाल मण्डल (अघ्यक्ष), श्री बंशीधर तिवारी , उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (सदस्य), श्री विजय कुमार, संयुक्त सचिव वित्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री कृष्ण कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी एफ0आर0 नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री तनवीर सिंह उप नगर आयुक्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य),श्री एस0एम0 श्रीवास्तव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड (सदस्य), श्री सौरभ शर्मा अधिशासी अभि0 पेयजल निगम (सदस्य) श्री मोहन सिंह बर्निया सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री गौरव चटवाल, संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री संजीव कुमार सिंह वित्त नियंत्रक मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री शांति सिंह रावत अधिशासी अभियन्ता, श्री सुनील कुमार, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी मा0 सदस्यों का धन्यवाद ज्ञयाापित करते हुये बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026
Read More

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026
Read More

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

ATS कॉलोनी के पास निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर 52 वर्षीय बिल्डर पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत 

October 27, 2026

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विश्व शांति और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं: गणेश जोशी

October 27, 2026

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी और संदिग्धों से पूछताछ न होना कई सवाल खड़े करता है: डॉ. प्रतिमा सिंह

October 27, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?