एक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 16 का वर्क फ्रॉम होम के लिए चयन *देहरादून:दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में देहरादून में एक दिवसीय दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवा योजन कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र, देहरादून ने अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से इस मेले का आयोजन किया। मेले में प्रदेशभर से आए 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए। इसमें 23 अभ्यर्थियों को…
Author: Devbhumi News
व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान, रेहड़ी-ठेली सहित सभी प्रकार के अतिक्रमण पर होगी प्रभावी कार्रवाई *एडीएम के.के मिश्रा ने पुलिस, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, व्यापारियों से सहयोग की अपील* *देहरादून:* त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों तथा व्यापार मंडल…
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई एवं लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,…
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आईटी पार्क, देहरादून में नई सुविधा का उद्घाटन किया। 30,000 वर्ग फुट में फैली चार मंजिला फैसिलिटी से IT/ITeS कंपनियों और स्टार्टअप्स को मिलेगा आधुनिक बुनियादी ढाँचा। उत्तराखंड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स; नई पहल से नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा। NGIS के तहत 17 स्टार्टअप्स को ₹4.25 करोड़ की सीड फंडिंग प्रदान की गई। देहरादून, 23 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड में अपनी नई…
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक अस्पतालों के लिए दक्ष और विशेषज्ञ मेडिकल मानव संसाधन की उपलब्धता पर जोर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए निर्धारित मानकों, मेडिकल मानव संसाधन की उपलब्धता, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के कौशल विकास तथा विदेशों में रोजगार के अवसरों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य…
भारतवर्ष के कुर्मी संगठनों ने के पी गंगवार को दिया कुर्मी रत्न: सभी 56 संगठन के पी गंगवार के साथ, हर तरह का मिलेगा सहयोग -बालकुमार पटेल रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में पहुंचे पूरे भारतवर्ष के कुर्मी जनप्रतिनिधियों ने केपी गंगवार को कुर्मी रत्न भारत से सम्मानित किया कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकुमार पटेल ने कहा कि संघर्ष करते हुए अपने आप को स्थापित करने वाले भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ पूरे भारतवर्ष के 56 कुर्मी संगठन खड़े हैं और यदि अब किसी स्तर…
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री *युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील, मसूरी और बिधौली में भी चला प्राधिकरण का अभियान देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग के एक मामले में ध्वस्तीकरण और दूसरे मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, मसूरी में अवैध निर्माण तथा विधौली में…
आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अभियान जारी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। आवासीय कॉलोनियों में बिना अनुमति व्यावसायिक भवन बनाने और स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण करने के मामलों में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। इस अभियान के तहत हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड स्थित निर्माणों को सील किया गया। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में…
शिलगुर विजट महाराज के दरबार में पहुंचे सतपाल महाराज, की पूजा-अर्चना जौनसार-बावर में आस्था का उत्सव, दशहरा समारोह में शामिल हुए सतपाल महाराज ढोल-दमाऊ की थाप पर झलकी जौनसारी संस्कृति, सिमोग पहुंचे सतपाल महाराज विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर…
डायरी में मिला मोबाइल छिपाने के लिए बनाया गया सीक्रेट चैंबर, कई लोगों के गोपनीय वीडियो मिलने का पुलिस का दावा *खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल* *झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कर रहा था 05 लाख ₹ की मांग* *पीड़ित द्वारा अभियुक्त से डरकर उसके खातों में किया था 50 हज़ार रु० का भुकतान* *अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 03 मोबाइल…
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, देहरादून में निकलेगी न्याय यात्रा उत्तराखण्ड न्याय यात्रा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, प्रदेश की समस्याओं को बनाएगी चुनावी मुद्दा उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक सम्पन्न। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी कांग्रेस। देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई,…
धर्मपुर और कॉवली में अवैध निर्माण सील, सेलाकुई में 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण और भूखंडों के…
*देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जांच प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण…
10 विधानसभाओं में बनेंगे 2,045 पोलिंग बूथ; 65 बूथों पर बर्फबारी की चुनौती के लिए बनेगा कंटिजेंसी प्लान *अंतरराज्यीय सीमाओं पर रहेगी पैनी नजर; धनबल और शराब तस्करी रोकने के निर्देश* *देहरादून, 19 अक्टूबर 2026: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए तैनात नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों…
मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना…
