“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरेला…
Author: Devbhumi News
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग *डोईवाला से मसूरी तक चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाते हुए डोईवाला, कारगी ग्रांट, यूनिवर्सिटी रोड और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि कई अवैध व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने प्रशासन और पुलिस…
जनभागीदारी से आकार ले रहा विकसित दून का विजन: महायोजना-2041 के आठवें दिन नागरिकों ने रखे अहम सुझाव *लीची बाग जनसुनवाई शिविर में सड़क, ट्रैफिक, हरित क्षेत्र और आधारभूत सुविधाओं पर हुई व्यापक चर्चा* राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के आठवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बुधवार को लीची बाग, 4 न्यू कैंट रोड, दिलाराम चौक में आयोजित जनसुनवाई शिविर में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने…
अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 लाख मूल्य की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।…
वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है। *विवरण गिरफ्तार वारंटी:-* 1- अमजद पुत्र इसरार निवासी नामदेव कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 32 वर्ष 2- इंद्रपाल पुत्र निरंकार सिंह निवासी काशीपुर, उधमसिंहनगर, उम्र -45 वर्ष 3- जोगेन्द्र सिह पुत्र चिमटू…
देहरादून, 14 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ एवं छात्र-हितैषी बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘गेम चेंजर योजना’ (निःशुल्क नोटबुक वितरण योजना) का शुभारंभ आज पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजपुर रोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन…
‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान…
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी *देहरादून 14 जुलाई,2026 । जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब अंतिम स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है, जिससे जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को सीधे तौर पर स्वरोजगार…
देहरादून दिनांक: 14 जुलाई, 2026 । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया गया है। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ)…
पीएम आवास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं: सचिव आवास ने 15 अगस्त तक काम पूरा करने के दिए निर्देश लाभार्थियों को समय पर घर देने पर फोकस: सचिव आवास ने तय की 15 अगस्त की डेडलाइन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं और डेवलपर्स को 15 अगस्त 2026 से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और…
उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है। देहरादून स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट (सीएसआई) में मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ‘‘Business & Handholidng Unit for Livelihood inqubation (BHULI) यानी ‘भुली‘ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ, एमआईएस पोर्टल तथा बुकलेट का विमोचन किया गया। इस दौरान विभिन्न महिला एसएचजी उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए। महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल्स की अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में मा0 ग्राम्य विकास मंत्री तथा सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों से आई एसएचजी…
उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष **डॉ. गीता खन्ना** की अध्यक्षता में आज आयोग कार्यालय, देहरादून में विभिन्न जनपदों से प्राप्त बाल अधिकारों से संबंधित शिकायतों पर विस्तृत सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, आरटीई, संस्थागत देखरेख, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों से जवाब-तलब करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सुनवाई के दौरान **जीसस एंड मैरी स्कूल, क्लेमेन्टाउन, देहरादून** द्वारा आयोग के पूर्व निर्देशों के बावजूद **फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए**। आयोग ने इस पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए **अग्निशमन…
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एमडीडीए ने बहुमंजिला निर्माणों पर चलाया सीलिंग अभियान स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पांच अवैध एवं मानचित्र स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की…
राजपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं और भू-स्वामियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां व सुझाव, एमडीडीए ने लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसुनवाई एवं जनसंवाद अभियान के सातवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मंगलवार को जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। शिविर के दौरान…
उत्तराखण्ड का गौरव आलेख परमार ने जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर पेश की अनूठी मिसाल सुदूर पर्वतीय अंचलों के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। आलेख ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख परमार, उनके…
देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों के समग्र सुधार एवं आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशन में तैयार किए गए इस प्रस्ताव का उद्देश्य शहर में यातायात की सुगमता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, यातायात जाम को कम करना तथा वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाना है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों का विकास वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन के मानकों के अनुरूप किया जाए,…
