आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में…
Author: Devbhumi News
टिहरी, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी टिहरी में प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आजादी के अमृतकाल में युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और…
रुद्रपुर में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार, युवाओं को फुटबॉल-बैडमिंटन समेत कई खेलों के लिए मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म *दो अहम फैसले : मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम में 15 करोड़ से सुधरेंगी क्षतिग्रस्त सड़कें* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनका स्मरण…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतं त्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड श्री आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं पीएसी के जवानों, राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से आज भारत एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र…
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके…
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने श्रमिक प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार टीएचडीसी टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने शनिवार को हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में कार्यरत हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ई लिमिटेड, विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना, पीपलकोटी…
*देहरादून: * स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर नगर निगम देहरादून के ऑडिटोरियम में नगर निगम देहरादून एवं संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत काव्य रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेयर नगर निगम देहरादून सौरभ थपलियाल,उत्तराखण्ड राज्य कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान, जगमोहन सिंह नेगी, मोहन खत्री…
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान *देहरादून 15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शनिवार को प्रातः 9 बजे आयुक्त कैंप कार्यालय, 26 ई.सी. रोड, देहरादून में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयुक्त ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य त्याग और बलिदान को…
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम बोले—स्वतंत्रता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, डीएम ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण* *स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम* *देहरादून, दिनांक 15 अगस्त 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों…
परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री धामी का संकल्प: 2035 तक विकसित उत्तराखंड का रोडमैप ध्वजारोहण के साथ विकास का संदेश: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कीं 7 अहम घोषणाएं स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके…
खड़गे जी के समर्थन में संविधान, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प देहरादून, 14 अगस्त 2026। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित यह विरोध मार्च कांग्रेस भवन, देहरादून से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा, घंटाघर तक पहुंचा। इस दौरान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के माध्यम से सार्थक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के आह्वान और स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए दिवंगत लोगों को नमन किया। इसमें संयुक्त गौरव चटवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। *एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि* विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष…
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम देहरादून। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से सराबोर वातावरण में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने दायित्वों की भावना को अभिव्यक्त किया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर…
