Author: Devbhumi News

बुजुर्ग विधवा मीना आनन्दं, लकवाग्रस्त वीरेन्द्र धीमान का रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता दुर्घटना में अपने दोनो पैर गंवा चुके सूर्य प्रकाश के ऋण का निस्तारण शीघ्र कैंसर पीड़ित सुमन एवं मोनिका की बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से पुनर्जीवित विधवा भारती बडोला की दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल के प्रबन्धक तलब; सीईओ व डीईओ से मांगी एक्शन टैकन रिपोर्ट मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय तक देहरादून, दिनांक 19 जनवरी 2026 (सू0वि0), मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का…

Read More

शिविर में उमड़ा जन सैलाब, 108 शिकायतों में से 32 का मौके पर निस्तारण शिविर में त्वरित सेवा, 12 वृद्धावस्था पेंशन, 08 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 07 आयुष्मान, 42 आधार कार्ड अपडेशन मौके पर, वयोश्री योजना के तहत 65 बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को मिले 216 सहायक उपकरण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से जनता को मिल रहा त्वरित समाधान-विधायक देहरादून 19 जनवरी,2026(सू.वि) “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकास नगर ब्लॉक की दूरस्थ न्याय पंचायत सोरना में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में…

Read More

देहरादून ,  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रत्येक प्रकरण को पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री स्तर की प्राथमिक शिकायत निवारण व्यवस्था है, ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना…

Read More

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बायोकेमिस्ट्री विभाग की सेंट्रल लैब का दूसरा NABL ऑडिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस ऑडिट में कुछ मामूली सी अनियमितताएं (Non-Conformities) पाई गई हैं, जो लैब की उच्च गुणवत्ता एवं सुदृढ़ कार्यप्रणाली को दर्शाती हैं। यह ऑडिट दो कार्यदिवसों—शनिवार एवं रविवार (17 व 18 जनवरी 2026) को आयोजित किया गया। सेंट्रल लैब इस क्षेत्र की चुनिंदा NABL प्रमाणित प्रयोगशालाओं में शामिल है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों…

Read More

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अनियोजित विकास एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारियों के निर्देशों के क्रम में, पूर्णतः वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। जांच में पाया गया कि बिना स्वीकृत ले-आउट, बिना भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा बिना प्राधिकरण की अनुमति के कृषि एवं अन्य श्रेणी की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भू-खण्डों की बिक्री की जा रही थी। प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए पूर्व में संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया…

Read More

हजारों नौनिहालों की जीवन सुरक्षा सर्वाेपरि; लंबे समय से जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों पर  डीएम सख्त 7 दिन भीतर रिपोर्ट एस्टीमेट निर्मित कर ध्वस्तीकरण स्वीकृत सभी बच्चों के पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था की व्यवस्थित जिलें में वर्षों से जर्जर पड़े स्कूल भवन पहलीबार हुए निष्प्रोज्य; ध्वस्तीकरण जल्द; 1 करोड़ स्वीकृत नौनिहालों के जीवन से नही होगा खिलवाड़ बर्दाश्तः माननीय मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश जिलें में जर्जर भवनों की रिपोर्ट में देरी पर डीएम सख्त; डीएम ने दिखाई सख्ती तो 10 दिन में आ गई 100 स्कूलों के जर्जर भवन की रिपोर्ट डीएम ने लोनिवि को दिए थे पूर्ण…

Read More

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में घनघोर अंधकार से शिक्षा के उजाले की ओर: जिला प्रशासन की सार्थक पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर से 154 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े देहरादून दिनांक 18 जनवरी 2026, (सूवि) जिले में संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC), जहां भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों का माइंड रिफॉर्मेशन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, अब शैक्षणिक शोध एवं सामाजिक अध्ययन का केंद्र भी बनता जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों के छात्र-छात्राएं यहां भ्रमण कर न केवल शोध कार्य कर रहे हैं, बल्कि बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए…

Read More

सीएम धामी एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय मैं आयोजित ध्वज वंदन समारोह में किया प्रतिभाग हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का साक्षात भावात्मक अभिव्यक्ति है। माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह…

Read More

दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या को दिए जांच के आदेश, शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खिलाफ उठाए जाएंगे कड़े कदम: डॉ. धन सिंह रावत देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के साथ हुई रैगिंग प्रकरण पर विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या को प्रकरण की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि भविष्य में छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में घटित…

Read More

बसंत पंचमी को जारी होगा राजजात का नया कार्यक्रम देहरादून। उत्तराखंड की सबसे प्राचीन, कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल नंदा देवी राजजात को स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा पहले सितंबर 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे वर्ष 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नंदा देवी राजजात समिति ने औपचारिक निर्णय लिया है। कर्णप्रयाग में आयोजित बैठक के दौरान यात्रा की तैयारियों की नई रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। समिति ने बताया कि नंदा राजजात परंपरागत रूप से हर 12 वर्षों में आयोजित होती है और पिछली पूर्ण राजजात वर्ष 2014…

Read More

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूनतम चीर-फाड़ वाली, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो दर्द, जोखिम और रिकवरी समय को कम करके रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान और इससे जुड़े रोजगार व पर्यटन अवसरों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से युवा शेफों ने उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन के प्रचार–प्रसार, गुणवत्ता मानकों, सरकारी प्रयासों और इस क्षेत्र में करियर की…

Read More

डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा आज दिनांक 17-01-2026 को परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम, बाईक स्क्वायड मौके पर उपस्थित थे। टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी 05 बसों को मौके से हटाकर रेंजर्स ग्राउण्ड में सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के स्वामियों व यूनियन के प्रतिनिधियों को आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा कार्यालय में बुंलाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गये हैं व भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गयी है।…

Read More

चारधाम यात्रा को बनाएँ और भी सुरक्षित और सुविधाजनक, व्यवस्थाएं समय पर करें पूरी। मा0 मुख्यमंत्री की पहलः चारधाम यात्रा होगी सुरक्षित, सुगम और सरल, व्यवस्थाएं होंगी मजबूत चारधाम यात्रा में बडा बदलावः मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध गढ़वाल आयुक्त के सख्त निर्देशः चारधाम से जुड़े कार्यो टेंडर 07 दिन में, फास्ट ट्रैक पर हो काम शुरू देहरादून 17 जनवरी,2026(सू.वि) मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित जिलों के…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आज कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), वित्त सेवा एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं।‌ इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल द्वारा शासन की कार्यप्रणाली में गति और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जारहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।

Read More

मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर* मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाइयों के बाद, वर्ष 2026 में भी उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। एमडीडीए का स्पष्ट उद्देश्य प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करना, भूमि माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों को अवैध…

Read More