श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा, कई नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…
Author: Devbhumi News
सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रेमनगर में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा…
पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू *अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी* अपने निर्णायक, मजबूत और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप किया है। अपने कार्यकाल में देशहित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आधी रात देश के युवाओं के नाम वीडियो संदेश…
*सीडीओ अभिनव शाह ने चिकित्सा प्रबंधन समितियों की बैठक में दिए निर्देश, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार व पोषण पर जोर* *देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में उप जिला चिकित्सालय मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, प्रेमनगर तथा राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय विवरण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन भी किया…
समापन समारोह में कैंट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाषण, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में भी दिखाई प्रतिभा चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियों एवं सूचना स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं…
सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण *‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ* *माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर: डीएम* *सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में सेवा सुशासन और समर्पण की थीम आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन द्वार के कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं…
पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरित की जाएंगी ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप देहरादून: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। कारगिल के अमर शहीदों के…
बार्लोगंज से काठबंगला तक 10 किमी क्षेत्र का प्लान तैयार, डीएम ने सभी विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश *नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, हमारी संस्कृति और सांसों की डोरी-डीएम* *देहरादून : जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल से इसके जीर्णाेद्धार की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में बार्लोगंज से काठबंगला तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की…
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक *देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), गांधी शताब्दी जिला राजकीय चिकित्सालय, देहरादून की त्रैमासिक जिला प्रबंध समिति (डीएमटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र द्वारा विगत छह माह में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि डीडीआरसी द्वारा पिछले छह माह के दौरान 950 दिव्यांगजनों के…
28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां, जनभागीदारी के आधार पर तैयार होगा राजधानी का भविष्य देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सेक्टरवार जनसुनवाई का चरण पूरा होने के बाद अब आम नागरिकों को दोबारा अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। 28 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक…
विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही भाजपा: कांग्रेस का आरोप छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही भाजपा भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का आह्वान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन मुद्दों पर भाजपा को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था, उन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वह विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे गंभीर मामलों को उठाने और युवाओं के हितों की बात करने से…
पैसों के लेने देन को लेकर हुए विवाद के बाद अभियुक्त द्वारा दिया गया था फायरिंग की घटना को अंजाम *अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर व 03 जिंदा कारतूस हुए बरामद।* दिनाँक 19-07-2026 को वादी सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर झबरेडा हरिद्वार द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19-07-2026 को स्वास्तिक कैफे निकट दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के बाहर शुभम व युवराज द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया गया। उक्त तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर मु0अ0सं0- 439/2026 धारा-109(1)/352 बीएनएस…
30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद *बरामद मादक पदार्थों को अभियुक्त सहारनपुर से तस्करी कर लाया था देहरादून* *हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना* मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा…
एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी ने दूसरे चरण का किया शुभारंभ देहरादून, 22 जुलाई।* बुधवार को मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को सहायता राशि की पहली किस्त जारी की गई। इसके अतिरिक्त 276 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक दिए गए। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की एकल, निराश्रित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को उनके गांव व क्षेत्र में ही स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक…
राहुल-प्रियंका समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, अमित शाह और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।…
विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन पर केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी चित्र प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, जन-जागरूकता गतिविधियां, सूचना स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र। देहरादून: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह…
