महिला सशक्तीकरण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर मिल रहा लाभ — मुख्यमंत्री महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के…
Author: Devbhumi News
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोग-डोनोहोई देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर श्री पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए विश्व बैंक आगे भी अपना पूरा सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा जोखिम को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अध्ययन और मजबूत संस्थागत क्षमता का निरंतर विकास आवश्यक है। विश्व बैंक…
भोटेकोशी त्रासदी पर उत्तराखंड की संवेदनाएं नेपाल के साथ: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बाला गौरिया’ फिल्म के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण ‘ *बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण* *उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कर रही है प्रयास* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’…
लोक गायिका मीना राणा और स्थानीय महिला संगीत मंडलियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गंगा-यमुना घाटी से पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की अगुवाई में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की गंगा और यमुना घाटी सहित दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने मनवीर सिंह चौहान की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्थानीय महिला संगीत मंडलियों और लोक कलाकारों ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक…
धामी सरकार, अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध : कर्नल कोठियाल देहरादून 26 अगस्त। भाजपा ने धामी कैबिनेट द्वारा मंजूर अग्निवीर सेल गठन के निर्णय को, उत्तराखंड के लिए खुशी और अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनने वाला बताया है। यह ऐतिहासिक निर्णय स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री धामी और सरकार, अग्निवीरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य को लेकर पूर्णतया गंभीर एवं प्रतिबद्ध हैं। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल ( सेवानिवृत) अजय कोठियाल ने कहा, मख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की…
साइंस सिटी बनेगी युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र: मंत्री निर्माणाधीन साइंस सिटी का मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर रोबोटिक्स, AI और स्पेस टेक्नोलॉजी से लैस होगी देहरादून की साइंस सिटी साइंस सिटी परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री ने की प्रगति समीक्षा दिनांक 25 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज तथा परिवहन, ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (यूकॉस्ट ), विज्ञान धाम का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधीन ‘साइंस सिटी’ (UCOST), देहरादून का भी विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया एवं विभागीय अधिकारियों के साथ…
विजय कुमार जोगदंडे बने अपर सचिव गृह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव को कृषि एवं उद्यान महानिदेशक का अतिरिक्त दायित्व देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आदेश के तहत तीन आईएएस, एक पीसीएस तथा सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मसूरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार, मसूरी देहरादून मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर से आगे मसूरी क्षेत्र में भूस्वामी हेमंत कुमार द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर निरीक्षण के दौरान लोहे…
देहरादून, 25 अगस्त 2026: यूपीईएस, भारत की एक प्रमुख मल्टीडिसिप्लिनरी और रिसर्च यूनिवर्सिटी, यह घोषणा करते हुए प्रसन्न है कि इसके स्कूल ऑफ डिजाइन यानी एसओडी के छात्रों की फिल्मों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में कुल 253 मान्यताएं हासिल की हैं। इनमें 185 फेस्टिवल सेलेक्शन्स, 39 नॉमिनेशन्स, 25 अवॉर्ड्स और 9 स्पेशल मेंशन्स शामिल हैं। यह उपलब्धि एसओडी के डिजाइन छात्रों की क्रिएटिविटी की व्यापकता और गहराई को दर्शाती है, जो अपनी इनोवेटिव और रिसर्च-बेस्ड अप्रोच के साथ प्रभावशाली कहानियां कहने के लिए फिल्मों को एक क्रिएटिव माध्यम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इन फिल्मों को कई…
देहरादून/लैंसडाउन। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों और सैन्य समुदाय से जुड़े विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के बीच सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से वीर नारियों, वीर माताओं, देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितों, चार वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अग्निवीरों तथा उनके आश्रितों को…
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के मोहब्बेवाला वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया एवं प्रीतम सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सम्मान के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं…
मानसून के बाद सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर *पीएमजीएसवाई की पुरानी सड़कों के सुधार एवं स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान वेतन, 1320 मेगावाट बिजली खरीद को मंजूरी कैबिनेट की मुहर: सहकारिता नीति-2026 लागू, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निर्णय ग्रामीण विकास से स्वास्थ्य तक: धामी सरकार के फैसलों की बड़ी सौगात देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में जनहित, कर्मचारी कल्याण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सहकारिता और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से लागू करने, 1320 मेगावाट बिजली खरीद, उत्तराखण्ड राज्य…
मुख्यमंत्री ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद स्थानीय उत्पादों की खरीद से मातृशक्ति की आजीविका होगी सशक्त, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने…
कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक एवं पर्यावरण सहित आठ प्रमुख विषयों पर दिए सुझाव श्रेष्ठ 140 विचारों का चयन कर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विद्यार्थियों से करेंगे संवाद ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के युवा विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला है। राज्य की कक्षा 11वीं और 12वीं के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार एवं विजन साझा करते हुए निबंध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 10 अगस्त को आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों का आह्वान किया था…
