Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
  • “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
  • कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
  • चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
  • “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
  • उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
  • “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Thursday, September 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया
उत्तराखंड क्राइम देहरादून राज्य समाचार

रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsSeptember 4, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार

*बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हो गया था मृतका से विवाद।*

*वृद्धा के चिल्लाने पर पकडे जाने के डर से हाथ से दबाया था मृतका का मुंह व नांक, जिससे हो गई थी वृद्धा की मृत्यू

*हत्या के बाद वृद्धा द्वारा पहने गये सोने के कडे को लेकर मौके से फरार हो गया था अभियुक्त, पुलिस से बचने के लिये पहने कपडे भी लिये थे बदल।*

*घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर ली थी घटना के सम्बन्ध में जानकारी ।*

*घटना के खुलासे के लिये अधिकारियों को दिये थे आवश्यक निर्देश।*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में मृतका से लूटा गया कडा हुआ बरामद।*

दिनांक 03-09-2026 को श्री दिनेश बंसल निवासी रायपुर द्वारा में 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी पत्नी उम्र 72 वर्ष घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं तथा उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी, जिस पर तत्काल 108 को बुलाया गया जिनके द्वारा महिला को मृत्यु घोषित किया गया। उक्त घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर एसएसपी देहरादून स्वंय तत्काल मौके पर पहुंचकर उपस्थित अन्य अधिकारियों से मौके के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गई।


घटनास्थल पर तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाकर कर घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गई। प्रकरण के सम्बन्ध में वादी दिनेश बंसल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल *मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता/गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करने के साथ साथ सर्विलांस के माध्यम से भी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से विनीत नाम के एक व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनीत को त्रिलोक गेस्ट हाउस रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में महिला से लूटा गया कडा एंव अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान पहना गया कडा जिससे उसके द्वारा मृतका पर हमला किया गया था, बरामद किये गये। *अभियुक्त को धारा: 103(1)/309(4)/117(2) बीएनएस* के अन्तर्गत गिरफ्तार कर मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*पूछताछ विवरण:* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का निवासी है तथा विगत 10 वर्षों से अजबपुरकला, देहरादून में किराये पर परिवार सहित निवास कर रहा है। वह जोगीवाला रिंग रोड, देहरादून, त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में बी0जे0 सिक्योरिटी सर्विसेज कम्पनी के माध्यम से रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में 02 वर्षो से कार्य कर रहा । वह वादी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड, देहरादून स्थित “अनुज प्रकाशन” नामक बुक शॉप में हेल्पर का कार्य भी करता था तथा उन्हें लगभग 15 वर्षों से जानता है । पिछले कुछ समय से दिनेश बंसल के पास उसकी वेतन की धनराशि बकाया थी तथा उसके द्वारा कई बार उक्त धनराशि माँगने के बावजूद भी उनके द्वारा उसे पैसे नहीं दिये जा रहे थे। घटना वाले दिन वह बुक शॉप से दिनेश कुमार बंसल की स्कूटी से उनके आवास पर गया। उसे पहले से ही पता था कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा हमेशा खुला रहता है, जिस पर वह स्कूटी गेट के बाहर खड़ी की और अन्दर चला गया। उस समय घर पर श्रीमती रेखा बंसल अकेली मौजूद थीं। अभियुक्त द्वारा उनसे अपने बकाया मजदूरी के पैसे माँगे तथा रेखा बंसल द्वारा इन्कार करने पर उसका रेखा बंसल से विवाद हो गया तथा अभियुक्त ने तैश में आकर अपने हाथ में पहने कडे से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनके गाल व नाक पर चोट लग गयी तथा वह वहीं बिस्तर पर गिर गयीं तथा चिल्लाने लगीं। जिस पर अभियुक्त घबरा गया तथा अपने पकडे जाने के डर से उसने रेखा बंसल को चुप कराने के लिये अपने हाथ से उनका मुँह दबाया और कुछ समय तक मुँह दबाये रखा। जब उसे विश्वास हो गया कि रेखा बंसल की मृत्यु हो चुकी है, तब उसने उनके बाएँ हाथ में पहना हुआ एक सोने का कंगन निकाल लिया तथा वहां से निकलकर गेस्ट हाउस में पहुंचकर उसने पुलिस से बचने के लिये अपने कपडे बदल लिये।
अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना कड़ा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका पर हमला किया गया था तथा अभियुक्ता का मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरमद किया गया।

*नोट : घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान IG गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 5000 रुपये तथा एसएसपी देहरादून द्वारा 2500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
(1) विनीत कुमार पुत्र घपल्या लाल, निवासी स्थाई पता ग्राम मंजयाली नौगांव तहसील बडकोट थाना पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र 33 वर्ष, हाल पता- r/o दीपक रावत निवासी – 3/94 माता मंदिर कॉलोनी अजबपुर कल देहरादून।

*बरामदगी विवरण*
1. घटना में मृतका से लूटा गया एक पीली धातु का कड़ा
2. घटना में प्रयुक्त अभियुक्त का कड़ा
3. 01 मोबाइल फोन

*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर ।
2- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी
4- उ0नि0दीपक पवार
5- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
6- उ0नि0 पूनम खत्री
7- अ0उ0नि0 सुनील रावत
8- हे0कां. दीप प्रकाश
9- हे0कां प्रेम पवार
10- कां0 मुकेश कंडारी
11- कां0 मनोज
12- कां0 कमलेश सजवाण
13- कां0 प्रवीन
14- का0 प्रदीप

*एसओजी*
1. निरीक्षक खुशीराम पांडे
2. उ0नि0 संदीप कुमार
3. हे0का0 चमन
4. हे0का0 किरण
5. का0 ललित चौधरी
6. का0 आशीष राठी
7. का0 सोनी कुमार
8. का0 विपिन कुमार
9. का0 मनोज
10. का0 सौरभ

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026
Read More

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026
Read More

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?