Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
  • “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
  • कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
  • चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
  • “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
  • उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
  • “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर के बर्फीले पहाड़ों में छुपा एंजेल चकमा का हत्यारा, पुलिस के लिए बना चुनौती
उत्तराखंड क्राइम देहरादून

उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर के बर्फीले पहाड़ों में छुपा एंजेल चकमा का हत्यारा, पुलिस के लिए बना चुनौती

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी भारत-नेपाल बॉर्डर की पहाड़ियों में छिपा होने की सूचना है। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पुलिस का सर्च ऑपरेशन फिलहाल बाधित हुआ है।

देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के भारत-नेपाल बॉर्डर की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली है। हालांकि, लगातार हो रही भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण पुलिस का सर्च ऑपरेशन फिलहाल धीमा पड़ गया है।

Angel Chakma Murder Accused Hiding Near Indo-Nepal Border

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दून पुलिस की विशेष टीमें अस्थायी रूप से वापस लौट आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम सामान्य होते ही सर्च ऑपरेशन को फिर से तेज किया जाएगा। देहरादून पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र भेजा है, वहीं नेपाल सरकार के साथ भी लगातार बातचीत जारी है। सीमा पार भागने की आशंका को देखते हुए दोनों देशों की पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है।

कैसे हुआ था एंजेल चकमा पर हमला?

पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर को सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पास की दुकान से चाकू उठाकर एंजेल पर वार कर दिया। एंजेल चकमा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी पिछले 25 दिनों से फरार है।

आरोपी का परिवार से भी कोई संपर्क नहीं

पुलिस के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आरोपी ने घटना के बाद से एक बार भी अपना मोबाइल फोन ऑन नहीं किया है। उसने न तो अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और न ही दोस्तों से कोई संपर्क किया है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो गया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि आरोपी भारत-नेपाल बॉर्डर के बर्फीले और दुर्गम इलाकों में छिपा हुआ है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, पुलिस टीमों को दोबारा सीमा क्षेत्र में भेजा जाएगा। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह “मौसम के कारण फिलहाल दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जैसे ही हालात सुधरेंगे, सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026
Read More

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026
Read More

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?