कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भैरोंखाल में ग्रहण किए काफल
पौड़ी,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनपद पौड़ी के भैरोंखाल में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी संस्कृति की मिठास को महसूस किया। स्थानीय लोगों द्वारा स्नेह स्वरूप दिए गए काफल को उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बड़े आत्मीय भाव से ग्रहण किया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि काफल केवल एक फल नहीं, बल्कि पहाड़ की यादों, अपनेपन, रिश्तों और संस्कृति की मिठास का प्रतीक है। काफल खाते हुए उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि यह पहाड़ के संघर्ष, त्याग और लोगों के अटूट विश्वास को जीवंत कर देता है।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा
कार्यक्रम के दौरान गणेश गोदियाल ने क्षेत्रीय मुद्दों, प्रदेश की समस्याओं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति और कार्ययोजना भी तैयार की गई।
गोदियाल ने स्थानीय लोगों के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपका यह स्नेह मेरे लिए अनमोल है। मैं आपके इस भरोसे पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।”
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी सरकार का डबल विजन: अयोध्या में पहचान, रुद्रपुर में संभावनाओं का विस्तार
- महाराज ने फिल्म “बीरा” फिल्म का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर किया लांच: फिल्म निर्माताओं को दी बधाई
- उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक अखंडता पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
- चमोली सुरंग हादसे पर अनूप नौटियाल का पीएम मोदी को पत्र: 1 करोड़ मुआवजा और स्वतंत्र जांच की मांग
- प्यार में धोखा देना जान पर पडा भारी: प्रेमिका ने 05 लाख में दी प्रेमी की हत्या की सुपारी
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास: आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
- यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध: प्रमुख सचिव
- राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण: देहरादून जनपद में एक दिन में 11,565 मामलों का समाधान, 30.33 करोड़ से अधिक राशि पर समझौता
- एमडीडीए का बड़ा एक्शन: 40-50 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चली सीलिंग की कार्रवाई
Sunday, September 13

