Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन
  • सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण
  • सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने मे जुटी भाजपा
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR की तैयारियों की की समीक्षा : SIR में BLO को सहयोग करने की अपील
  • मानवीय पहल: दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन द्वारा रायफल क्लब फंड से 50 हजार की आर्थिक सहायता
  • Big Action: होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार: 103 के पंजीकरण किए निरस्त
  • विश्व थायरॉयड दिवस: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
Sunday, May 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»दारू पीकर ऑपरेशन का आरोप : युवक की मौत, डॉ. टम्टा पर गंभीर सवाल
उत्तराखंड

दारू पीकर ऑपरेशन का आरोप : युवक की मौत, डॉ. टम्टा पर गंभीर सवाल

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत से आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने सर्जन डॉ. केके. टम्टा पर नशे की हालत में ऑपरेशन और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • ऑपरेशन टेबल से अर्थी तक: देहरादून में कथित मेडिकल लापरवाही से युवक की जान गई
  • गर्भवती पत्नी और बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया युवक, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
  • निजी अस्पताल में हंगामा, सर्जन डॉ. केके. टम्टा हिरासत में
  • ‘सच नहीं बताया गया’: मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों से जानकारी छिपाने का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक निजी अस्पताल में हुए पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत ने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने सर्जन डॉ. के.के. टम्टा पर इलाज में घोर लापरवाही, समय पर सही जानकारी न देने और यहां तक कि नशे की हालत में ऑपरेशन करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में देर रात तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मृतक अजय सोनकर को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी।

पेट दर्द की समस्या होने पर परिजन उसे डॉ. के.के. टम्टा के निजी क्लीनिक पर दिखाने ले गए थे। वहीं से डॉक्टर की सलाह पर अजय को देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले अजय की हालत सामान्य थी और किसी भी तरह का गंभीर खतरा नहीं बताया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान भारी लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद अजय की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को छिपाए रखा। जब तक परिजनों को सही जानकारी दी गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कुछ ही समय में युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नशे की हालत में थे, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ने पर देहरादून पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी सर्जन डॉ. के.के. टम्टा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के मामा राजेश ने बताया कि अजय घर का इकलौता कमाने वाला था। ऑपरेशन से पहले किसी तरह के खतरे की बात नहीं कही गई थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद अचानक मौत हो जाना साफ तौर पर लापरवाही की ओर इशारा करता है। वहीं मृतक की पत्नी के भाई अनिल ने बताया कि अजय की पत्नी सात माह की गर्भवती है और घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई भी दी गई है। प्राइमस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जैनेंद्र कुमार का कहना है कि मरीज डॉ. के.के. टम्टा के निजी क्लीनिक से परामर्श के बाद अस्पताल आया था और ऑपरेशन ऑन-कॉल आधार पर अस्पताल की ओटी में किया गया। उनके अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की पल्स रेट अचानक बढ़ गई और वेंट्रिकुलर कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि परिजन इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि जांच में मेडिकल लापरवाही या अन्य आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर निजी अस्पतालों में इलाज की जवाबदेही और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन

May 24, 2026
Read More

सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण

May 24, 2026
Read More

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश

May 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202649
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दिए मिस उत्तराखंड-2026 के ऑडिशन

May 24, 2026

सीएम धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का किया लोकार्पण

May 24, 2026

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के निर्देश

May 24, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?