Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।
  • दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।
  • उत्तराखंड में 658 KM की Himalayan MTB Challenge शुरू, 10 जिलों से गुजरेंगे 80 साइकिलिस्ट; 26 नवंबर को मसूरी में होगा समापन।
  • GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली से बढ़ेगी शहरी निकायों की आय, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
  • पंतनगर में हॉर्स जंप शो का आयोजन, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन का किया अवलोकन।
  • उत्तराखंड में 20 से 27 नवंबर तक घर-घर मतदाता सूची सत्यापन अभियान, लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान।
  • यूकॉस्ट में 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का शुभारंभ, 60 से अधिक स्टॉल पर दिखे विज्ञान और तकनीक के नवाचार
  • देहरादून में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और सतत विकास पर होगा मंथन।
  • मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
Friday, November 20
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हरिद्वार में भव्य समारोह, राज्य आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार November 9, 2026

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हरिद्वार में भव्य समारोह, राज्य आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 9, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

26 वर्षों की विकास यात्रा का साक्षी बना हरिद्वार, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से बना उत्तराखण्ड, उनके सपनों का प्रदेश बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई
जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया जिला स्तरीय मुख्य समारोह का शुभारंभ

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राज्य आंदोलनकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया।
समारोह के दौरान गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन को देखा तथा प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों से रूबरू हुए।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोकगीतों एवं लोकनृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य ने बीते 26 वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद हरिद्वार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अंतर्गत जनपद हरिद्वार में अब तक एक लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं तथा यूसीसी पंजीकरण में हरिद्वार जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।


उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जनपद हरिद्वार को आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किया गया है। नीति आयोग के संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद को मुख्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही नीति आयोग की जुलाई 2022 में जारी रिपोर्ट में हरिद्वार ने देश के 112 आकांक्षी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए जनपद को 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, मार्च 2024 की रैंकिंग में वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद को तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 71 बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 2,231 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 22 हजार से अधिक विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा 51 हजार से अधिक लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने मिशन ज्ञान गंगा, हरिद्वार का उल्लेख करते हुए कहा कि कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सरल एवं सहज डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की यह एक अभिनव पहल है।
उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजना, प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना तथा गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियानों की कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। ऋषिकुल स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास एवं विस्तार के लिए नई सोसाइटी के गठन को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत योग एवं ध्यान केंद्र, आयुर्वेद अध्ययन केंद्र, ज्योतिष एवं प्राच्य अध्ययन केंद्र तथा ललित कला केंद्र विकसित किए जाने की योजना है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद में एक लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है तथा लगभग एक लाख 37 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रsहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के अंतर्गत जनपद के नागरिकों के लिए 10 लाख 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नौ हजार से अधिक तथा शहरी क्षेत्रों में 4,500 से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दो लाख 52 हजार लोगों को लाभान्वित किया गया है, जबकि जनपद की सहकारी समितियों से दो लाख 35 हजार किसान जुड़कर विभिन्न लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में नंदा गौरा कन्याधन योजना के अंतर्गत 32,825 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इनमें 6,396 बालिकाओं को जन्म के समय तथा 26,456 बालिकाओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर योजना का लाभ दिया गया। इसी अवधि में कुल 69,122 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा पोषण योजना के अंतर्गत लगभग दो लाख लाभार्थियों को प्रतिवर्ष लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत जनपद में 1,500 सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने के लिए 9.60 करोड़ रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई है। मनरेगा योजना के माध्यम से लगभग एक लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 182 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया तथा 256 लाभार्थियों को स्वरोजगार ऋण से लाभान्वित किया गया। पिछले पांच वर्षों में चार हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों का पुनर्गठन एवं दो हजार से अधिक समूहों को रिवॉल्विंग फंड वितरित किया गया है, जिनके माध्यम से लगभग 1,560 समूहों द्वारा आय अर्जित की जा रही है। जनपद में स्वयं सहायता समूहों की मदद से 23 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में जनपद की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय हरिद्वार में मत्स्य उत्पादन 850 क्विंटल था, जो बढ़कर 30 हजार क्विंटल से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगभग 13 हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम हैं।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत से है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित हरिद्वार बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
वहीं, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से अस्तित्व में आया है। उनके सपनों का विकसित उत्तराखण्ड बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बागवानी, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, सौर ऊर्जा, सहकारिता तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थी शामिल रहे। इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया गया।
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दल जनचेतना मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व एवं मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, अक्षय ऊर्जा (उरेडा), डेयरी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, उद्योग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद प्रसाद मिश्रा एवं डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री अजीत चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, अनीस गौड़, आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर. के सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, सीओ हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।

November 19, 2026
Read More

दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।

November 19, 2026
Read More

उत्तराखंड में 658 KM की Himalayan MTB Challenge शुरू, 10 जिलों से गुजरेंगे 80 साइकिलिस्ट; 26 नवंबर को मसूरी में होगा समापन।

November 19, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202653

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों का करेंगे अभ्यास।

November 19, 2026

दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे CM धामी, परिवार संग मनाया इगास पर्व।

November 19, 2026

उत्तराखंड में 658 KM की Himalayan MTB Challenge शुरू, 10 जिलों से गुजरेंगे 80 साइकिलिस्ट; 26 नवंबर को मसूरी में होगा समापन।

November 19, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?