Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ
  • सीएम धामी ने” नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन- 2026″ काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी: क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण 
  • FICCI FLO उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन
  • अच्छी पहल: दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए DM सविन बंसल की संवेदनशील पहल, निःशुल्क ईवी वाहन सेवा शुरू
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: CDO ने विभागाध्यक्षों को जारी किए स्पष्ट निर्देश
  • प्रोजेक्ट “नंदा सुनंदा” बना बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान: आज 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा”, DM ने वितरित किए 12.98 लाख के चेक
  • भानुषी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के लिए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष ‘दिव्य रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन 
  • सीएम धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की की समीक्षा बैठक: 1000 फॉरेस्ट गार्डो की नियुक्ति के दिए निर्देश 
Saturday, May 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»Uttarakhand News: न्याय के लिए सड़कों पर उतरेगा उत्तराखंड! अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज बंद और रैलियां
उत्तराखंड देहरादून

Uttarakhand News: न्याय के लिए सड़कों पर उतरेगा उत्तराखंड! अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज बंद और रैलियां

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आज पूरे उत्तराखंड में बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न संगठन पारदर्शी और न्यायिक निगरानी में जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड आंदोलन और पर्वतीय मूल के विभिन्न सामाजिक एवं आंदोलनकारी संगठनों ने इस बहुचर्चित मामले में न्याय के लिए निर्णायक संघर्ष का एलान कर दिया है। वे केवल सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई बिना किसी दबाव के सामने आ सके। इस मांग को उठाते हुए इन सभी संगठनों ने आज 11 जनवरी को पूरा उत्तराखंड बंद करने आह्वान किया है।

Uttarakhand Bandh Today Seeking Justice for Ankita Bhandari

संगठनों ने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 11 जनवरी को सुबह 10:30 बजे बूचड़ी फाटक ढंढेरा से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस तक पहुंचेगी। इसके बाद आंदोलनकारी बाजारों में जाकर बंद का आह्वान करेंगे। प्रेस वार्ता में हर्ष प्रकाश काला, कमला बमौला, राजेंद्र रावत, पूर्ण सिंह विष्ट सहित कई प्रमुख आंदोलनकारी नेता मौजूद रहे। बीते शनिवार देर शाम को भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में मशाल जुलूस निकाले गए। शिव चौक, आदर्श शिवाजी नगर समेत कई क्षेत्रों में लोगों ने हाथों में मशाल लेकर सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान “अंकिता को न्याय दो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव स्वरूप ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट से बचने की अपील भी की गई है।

जबरन बंद कराने पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी अजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरन बाजार बंद कराने या सार्वजनिक परिवहन रोकने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि कोई कानून हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद कई बड़े व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और बस यूनियनों ने बंद को समर्थन न देने का निर्णय लिया है। इन संगठनों ने अपने प्रतिष्ठान और वाहन सामान्य रूप से चलाने का फैसला किया है तथा संभावित अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

आम जनता से आंदोलन को समर्थन देने की अपील

संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि सीबीआई जांच तभी प्रभावी होगी जब उस पर किसी स्वतंत्र न्यायिक अधिकारी की निगरानी होगी। इसी मांग को लेकर आज उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही आम जनता से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई है। रुड़की टॉकीज चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति, चिह्नित आंदोलनकारी संघर्ष समिति, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति, युवा मंच, उत्तराखंड एकता मंच और गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि अब तक वीआईपी की पहचान और उनकी संख्या सार्वजनिक नहीं की गई। रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश किस स्तर से आया, यह स्पष्ट नहीं है। भाजपा के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी द्वारा किए गए खुलासों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। संगठनों का आरोप है कि सरकार इस पूरे मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है और सच्चाई को सामने लाने से बच रही है।

न्याय की मांग बनी जनआंदोलन

अंकिता भंडारी हत्याकांड अब केवल एक कानूनी मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग का बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। यदि जल्द सच्चाई सामने नहीं आई, तो संगठनों ने आंदोलन को और व्यापक रूप देने की चेतावनी दी है। आने वाले दिन उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक माहौल के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News
  • Website

Related Posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026
Read More

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026
Read More

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202647
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान: 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

May 23, 2026

कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ: सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण एवं मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

May 23, 2026

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 का शुभारंभ:  पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ

May 23, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?