Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून की महिलाओं ने दीपावली पर रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय, LED लड़ियों और मिलेट्स गिफ्ट हैंपर से लाखों का कारोबार।
  • जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।
  • हरिद्वार में ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, हरीश रावत ने सरकार को घेरा।
  • प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर में निकली कांग्रेस की न्याय यात्रा, अंकिता केस और वोट चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
  • रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, MDDA ने की बड़ी कार्रवाई।
  • गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का समापन, CM धामी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
  • देहरादून की सोंग नदी की सेहत का पता लगाएगा बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट, SARRA के तहत शोध शुरू।
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, 195 शोध-पत्र हुए प्रस्तुत
  • बादशाहीथौल में SIR पर युवा संवाद, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
Wednesday, November 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»देहरादून»सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत रामपुर, भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं
देहरादून उत्तराखंड राज्य समाचार February 20, 2026

सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत रामपुर, भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsFebruary 20, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त

शिविर में त्वरित सेवाः 05 आधार कार्ड अपडेट, 02 आयुष्मान कार्ड, 13 लोगों की पेंशन मौके पर स्वीकृत

शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, 274 स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क औषधि वितरण

110 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर समाधान, 567 लोगों को मिला योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ

जन जन की सरकार से घर-घर पहुंच रहा योजनाओं का लाभ -विधायक

देहरादून।  प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सहसपुर विकासखंड की न्याय पंचायत रामपुर, भाऊवाला में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 567 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, दर्जाधारी राज्यमंत्री भूवन विक्रम डबराल, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत तथा अपर सचिव रूचि मोहन रयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर स्वर्णा जैविक बासमती उत्पादक संगठन को 4 लाख रुपये की धनराशि से 02 पावर वीडर, 02 आटा चक्की, 03 चेक कटर, 05 स्प्रे मशीन तथा 01 ब्रश कटर सहित विभिन्न कृषि यंत्र वितरित किए गए। बाल विकास विभाग ने 05 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को किशोरी किट प्रदान की। शिविर के दौरान 05 व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन किया गया तथा 02 लोगों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम के माध्यम से पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम रूप से पहुँचाया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रहा है। विधायक ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से 15 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ जनहित के कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण किया।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 110 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने अवैध अतिक्रमण, भूमि सीमांकन, खनन, सिंचाई, सड़क, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित 110 शिकायतें दर्ज कराईं। ग्राम कांसवाली, बड़ोवाला तथा राजावाला के ग्राम प्रधानों ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं सीमांकन कराने की मांग की। ग्राम बड़ोवाला में लगभग 300 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत भी प्रस्तुत की गई। ग्राम राजावाला में क्रेशर वाहनों के ग्राम सभा की सड़क से आवागमन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। ग्राम दुधई में जर्जर विद्युत पोलों से उत्पन्न खतरे के संबंध में विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम अब्दुलपुर में सिंचाई हेतु ट्यूबवेल स्थापना तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग रखी गई।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक पद्धति से 94, होम्योपैथिक से 74 तथा आयुर्वेदिक पद्धति से 106 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 26 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग ने 28 तथा उद्यान विभाग ने 10 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग ने 13 पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 35 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 16, एनआरएलएम ने 22, सैनिक कल्याण विभाग ने 08 तथा श्रम विभाग ने 07 लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 युवाओं को करियर परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, दर्जाधारी राज्यमंत्री भूवन विक्रम डबराल, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, उपाध्यक्ष दयानन्द जोशी, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, ब्लाक प्रमुख अर्चना रावत, कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिम, जिप सदस्य हुकुम पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता मेहता, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रजनीश शर्मा, ग्राम प्रधान पुष्पा चौहान, अंजू शर्मा, कैलाश सिंह, सोनिया रमोला, शिवानी, सुमित्रा नेगी, संदीप, शुभम, ममता, चतर सिंह, नीरज नेगी सहित अपर सचिव रूचि मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह, सीईओ वीके ़ढौडियाल, सीएओ देवेन्द्र सिंह राणा, डीपीओ जितेन्द्र कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट

November 4, 2026
Read More

देहरादून की महिलाओं ने दीपावली पर रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय, LED लड़ियों और मिलेट्स गिफ्ट हैंपर से लाखों का कारोबार।

November 4, 2026
Read More

जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।

November 4, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट

November 4, 2026

देहरादून की महिलाओं ने दीपावली पर रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय, LED लड़ियों और मिलेट्स गिफ्ट हैंपर से लाखों का कारोबार।

November 4, 2026

जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।

November 4, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?