Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
  • “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
  • कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
  • चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
  • “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
  • नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
  • उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
  • “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»समाधान दिवस में 140 शिकायतें, अतिक्रमण और पेंशन ठगी पर डीएम का सख्त एक्शन
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

समाधान दिवस में 140 शिकायतें, अतिक्रमण और पेंशन ठगी पर डीएम का सख्त एक्शन

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नाले पर कब्जे, संपत्ति विवाद और सामाजिक उत्पीड़न के मामलों में मौके पर दिए कार्रवाई के निर्देश

डीएम आशीष चौहान के समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, 140 मामलों पर त्वरित कार्रवाई

 

*कलेक्ट्रेट में समाधान दिवसः 140 जनसमस्याएं प्रस्तुत, नाले पर कब्जे से लेकर पेंशन ठगी और संपत्ति विवादों पर डीएम के कड़े निर्देश*

*अतिक्रमण पर कड़ा रुख, अधिकारियों को फील्ड में उतारा*

*देहरादून 24 अगस्त,2026 (सू.वि),*
आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पहुंचे 140 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निश्चित समयावधि के भीतर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

 

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि अतिक्रमण, नाला बंद होने से जलभराव, विधवा पेंशन में ठगी, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद और विकास कार्यों में देरी से जुड़े मामले छाए रहे।

*अतिक्रमण पर कड़ा रुख, अधिकारियों को फील्ड में उतारा*
ग्राम पंचायत छरबा (लांघा रोड इंडस्ट्रियल एरिया) में मेसर्स हैब फार्मास्युटिकल एंड रिसर्च लिमिटेड द्वारा बरसाती नाले व ग्राम समाज की भूमि पर दीवार बनाकर जलभराव उत्पन्न करने तथा बबली देवी की जमीन के दो खसरा नंबरों पर अवैध कब्जे की शिकायत का जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने तहसीलदार विकासनगर और प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को बैठक से सीधे मौका मुआयना करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम लक्ष्मीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को तुरंत जांच कर अतिक्रमण ध्वस्त करने को कहा गया।

*पेंशन के नाम पर वसूली और ठगी पर पुलिस जांच*
देवऋषि कॉलोनी निवासी जूली की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। आरोप है कि सीएससी सेंटर संचालक ने विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे और 4 हजार रुपये लेने के बाद भी उनके मूल दस्तावेज दबाकर बैठ गया। डीएम ने तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी और कोतवाली प्रभारी को संयुक्त रूप से जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

*सामाजिक व पारिवारिक उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई*
ऋषिकेश निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधारानी द्वारा बहू-बेटे पर मारपीट करने, घर से निकालने और भरण-पोषण न देने के आरोप पर डीएम ने सीओ ऋषिकेश व महिला आयोग की टीम को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सीमाद्वार निवासी नीमा टोलिया की सास व ननद द्वारा पति की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न करने के मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजकर निधिक सहायता देने के निर्देश दिए गए। दो छोटे बच्चों के पिता की शिकायत पर, जिसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है और पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही, सीओ को मामले में तेजी लाने को कहा गया।

लखवाड़ बांध प्रभावित ग्राम पंचायत की तकनीकी चूक से मुआवजे से वंचित किसानों की समस्या पर एसएलएओ को निस्तारण का जिम्मा सौंपा गया। पांववाला सौड़ा में वित्तीय स्वीकृति न मिलने से अटकी सड़क के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता और बाला जी विहार में सिंचाई नाले से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग व वन विभाग को कार्य शुरू करने के निर्देश मिले। मोहब्बेवाला में स्पायर स्पोर्ट्स अकादमी में काम करने वाले कर्मचारी की करंट से हुई संदिग्ध मृत्यु मामले में ईई यूपीसीएल को जांच सौंपी गई।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ मिले और अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करें।

समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, एसडीएम अपर्णा सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार सहित विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026
Read More

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026
Read More

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित

September 10, 2026

“पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”

September 10, 2026

कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण

September 10, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?