नई दिल्ली। टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने नई दिल्ली स्थित 5, भगवान दास रोड के टिहरी भवन पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का सरल व्यक्तित्व और क्षेत्र के प्रति समर्पण जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
- “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
- कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
- चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
- “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
- नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
- ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
- ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
- उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
- “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11

