मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रोटी ग्राम सभा में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल, बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली जी के आह्वान पर, चंद्रोटी की ग्राम प्रधान श्रीमती सारिका ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अभिषेक चौहान जी, अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला जिला अध्यक्ष पछवा दून श्री संजय किशोर और महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने शिरकत की!
मुख्य अतिथि श्री अभिषेक चौहान जी ने कहा:
“हमारा मुख्य संकल्प कांग्रेस परिवार को एक सूत्र में पिरोना, हर स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनता के अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से आवाज़ उठाना है।”
श्री उपेन्द्र थपली जी ने कहा:
“जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संघर्ष करें।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद पुंडीर, डॉ. प्रतिमा सिंह, महेन्द्र नेगी ‘गुरुजी’, श्री राजेन्द्र शाह, श्री हुकुम चौहान, श्री जगदीश चौहान, प्रदीप डोभाल, राकेश शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, विशाल खरोला, दर्शन रावत, अखिल प्रधान, सागर लामा, श्री रवि शर्मा, श्री रितेश जोशी, श्री अनूप सक्सेना, श्रीमती गीता पैनोली, श्री हरि काला पुंडीर, श्रीमती आंचल पुंडीर, श्रीमती सोनिया आनंद और श्रीमती तनुजा घले की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रशांत खंडूरी जी ने किया।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोदावरी थापली
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नेत्रदान से रोशन होंगी अनगिनत जिंदगियां: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 41वें नेत्रदान पखवाड़े में नेत्रदाताओं के परिवार हुए सम्मानित
- “पहाड़ से राजधानी तक विकास की नई तस्वीर: 76 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा सरकारी परिसंपत्तियों का स्वरूप”
- कचरे से संसाधन तक: उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया मॉडल, 93% कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
- चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के प्रयासों से श्रमिक पंजीकरण अभियान को मिला जनसमर्थन: 4 दिनों में 2779 से अधिक श्रमिक हुए पंजीकृत
- “2027 फतह का मंत्र: भाजपा कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ से विजय तक का रोडमैप”
- नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
- ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त: डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
- ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त: कार्यदायी संस्था को फटकार
- उत्तराखंड में चुनावी हैट्रिक का बिगुल: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया दो-तिहाई बहुमत का मंत्र
- “एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज” : लोक भवन से गूंजा नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प
Friday, September 11

