Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री की सौगात, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनेगा
  • मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि: राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया स्मरण
  • सीएम धामी ने ‘देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव’ में किया प्रतिभाग: कहा, राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक:  दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
  • तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की जुटा प्रशासन: मुख्य सचिव ने की सांस्कृतिक संध्या एवं लाइव प्रसारण की तैयारियों की समीक्षा
  • यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित: उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये
  • सीएम धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व: प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
  • युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम:  1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Sunday, November 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»राज्य समाचार»दून में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
राज्य समाचार देहरादून November 1, 2026

दून में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 1, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पटेलनगर में आधी रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, दो शातिर अपराधी घायल

एसएसपी दून की सख्ती का असर: पुलिस मुठभेड़ में हरिद्वार के दो शातिर बदमाश घायल

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त; दो तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद
बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों आरोपी

देहरादून। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का असर एक बार फिर देखने को मिला। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरिद्वार निवासी दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, छह खोखा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनका नियमित रूप सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध/आपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक 31/10/2026 की रात्रि में पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की विगत दिनों पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नया गांव क्षेत्र में रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सिंहनीवाला की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए चौकी नयागांव की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार भुड़पुर की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस के सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाशो की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष तथा शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस व 01 फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस द्वारा घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आना तथा पटेल नगर व उसके आस पास के क्षेत्र में घूमते हुए बंद घरों की रैकी करना बताया गया।

पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 827/26 धारा 109(1)बीएनएस व 25(1- B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में शाम के समय बंद घरों की रैकी कर कई चोरी/नकबजनी की घटनाओं का अंजाम दिया गया था। उक्त घटनाओं में मिले माल को उनके द्वारा हरिद्वार में एक स्थानीय व्यक्ति को बेच दिया था, आज भी दोनों अभियुक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार से देहरादून आए थे तथा पटेल नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे थे।

पुलिस से बचने के लिए अभियुक्तो तो द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में टैक्सी की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध हरिद्वार तथा देहरादून में गैंगस्टर सहित कई आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।

*मुठभेड़ में घायल बदमाश :-*

1- समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष
2- शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष

*बरामदगी*

1- 02 देसी तमंचे 315 बोर
2- 04 जिंदा कारतूस
3- 06 खोखा कारतूस
4- फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस

*अपराधिक इतिहास :-*

*1- अभियुक्त समीम :-*

1- मु०अ०सं०- 485/19 धारा 380/ 411/ 454 भादवि, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 526/18 धारा 380/411 भादवि, थाना ऋषिकेश
3- मु०अ०सं०- 533/18 धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना ऋषिकेश
4- मु०अ०सं०- 01/ 20 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम, थाना वसंत विहार
5- मु०अ०सं०- 427/19 धारा 380/ 411 भादवि, थाना कोतवाली नगर, देहरादून
6- मु०अ०सं०- 264/25 धारा 351(2)/ 352 BNS थाना गंगनहर, रुड़की
7- मु०अ०सं०- 157/19 धारा 380 411, भादवि, थाना वसंत विहार
8- मु०अ०सं०- 158/19 धारा 380 411 भादवि, थाना वसंत विहार
9- मु०अ०सं०- 142/19 धारा 380/ 411 भादवि, थाना वसंत विहार
10- मु०अ०सं०- 165/19 धारा 380/ 411 भादवि, थाना वसंत विहार
11- मु०अ०सं०- 05/19 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम , कोतवाली रुड़की
12- मु०अ०सं०- 55/20 धारा – 135 विद्युत अधिनियम, बेती, बिहार
13- मु०अ०सं०- 769/26 धारा 305(ए) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
14- मु०अ०सं०- 776/26 धारा 305(ए)/ 331(4) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
15- मु०अ०सं०- 777/26 धारा 305(ए)/ 331(4) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून

*2- अभियुक्त शहजाद पुत्र इकलाख*

1- मु०अ०सं०- 142/19 धारा 380/ 411 भादवि, थाना वसंत विहार
2- मु०अ०सं०- 158/19 धारा 380 411 भादवि, थाना वसंत विहार
3- मु०अ०सं०- 485/19 धारा 454/380/ 411 भादवि, कोतवाली पटेलनगर
4- मु०अ०सं०- 01/ 20 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम, थाना वसंत विहार
5- मु०अ०सं०- 1339/21 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना मंगलोर, हरिद्वार
6- मु०अ०सं०- 131/19 धारा 110(g) CRPC थाना गंगनहर, हरिद्वार
7- मु०अ०सं०- 769/26 धारा 305(ए) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
8- मु०अ०सं०- 776/26 धारा 305(ए)/ 331(4) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
9- मु०अ०सं०- 777/26 धारा 305(ए)/ 331(4) बीएनएस, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री की सौगात, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनेगा

November 1, 2026
Read More

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि: राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया स्मरण

November 1, 2026
Read More

सीएम धामी ने ‘देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव’ में किया प्रतिभाग: कहा, राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

November 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री की सौगात, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनेगा

November 1, 2026

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि: राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया स्मरण

November 1, 2026

सीएम धामी ने ‘देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव’ में किया प्रतिभाग: कहा, राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

November 1, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?