Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गंगनानी के पास नदी में समाई कार, डेल्टा के जरिए मिली सूचना; पुलिस-SDRF और 108 की टीमें रवाना
  • उत्तराखंड के 9.99 लाख पेंशनधारकों के खातों में पहुंचे ₹148.18 करोड़, CM धामी ने DBT से जारी की अक्टूबर की पेंशन
  • कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, CM धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
  • CM धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन मंडलों को मिलीं बसें
  • ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से CM धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून की महिलाओं ने दीपावली पर रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय, LED लड़ियों और मिलेट्स गिफ्ट हैंपर से लाखों का कारोबार।
  • जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।
  • हरिद्वार में ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, हरीश रावत ने सरकार को घेरा।
Thursday, November 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»CM धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन मंडलों को मिलीं बसें
उत्तराखंड देहरादून यातायात राज्य समाचार November 5, 2026

CM धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन मंडलों को मिलीं बसें

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें आवंटित

पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Screenshot

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ ही सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है। इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 तथा देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 तथा 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं। नई बसों के शामिल होने से निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। आधुनिक बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ये बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है। बेहतर परिवहन सेवाओं से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को नई बस सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर परिवहन सुविधाओं से जुड़े और विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री श्री खजान दास, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

गंगनानी के पास नदी में समाई कार, डेल्टा के जरिए मिली सूचना; पुलिस-SDRF और 108 की टीमें रवाना

November 5, 2026
Read More

उत्तराखंड के 9.99 लाख पेंशनधारकों के खातों में पहुंचे ₹148.18 करोड़, CM धामी ने DBT से जारी की अक्टूबर की पेंशन

November 5, 2026
Read More

कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, CM धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

गंगनानी के पास नदी में समाई कार, डेल्टा के जरिए मिली सूचना; पुलिस-SDRF और 108 की टीमें रवाना

November 5, 2026

उत्तराखंड के 9.99 लाख पेंशनधारकों के खातों में पहुंचे ₹148.18 करोड़, CM धामी ने DBT से जारी की अक्टूबर की पेंशन

November 5, 2026

कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, CM धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202659

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202655
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?