Close Menu
Devbhumi NewsDevbhumi News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’: जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
  • मसूरी के कियाना होमस्टे में महिला की रहस्यमय मृत्यु प्रकरण में DM ने दिए  मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
  • मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की DM ने की विस्तृत समीक्षा: दिए जरूरी दिशा निर्देश 
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस: जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
  • CM घोषणा के तहत सीमाद्वार नाला पुनर्निर्माण परियोजना की डीपीआर का DM ने किया स्थलीय परीक्षण
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती : एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद:  सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • भाजपा का हिंदुत्व केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम: सनातन की आस्था से कोई सरोकार नहीं : -गरिमा मेहरा दसौनी
  • उत्तराखण्ड में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं बायो मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार की अपार संभावनाएँ : प्रो. दुर्गेश पंत
  • मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख लाभार्थियों के खातों में किए ट्रांसफर
Thursday, July 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhumi NewsDevbhumi News
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhumi NewsDevbhumi News
Home»उत्तराखंड»भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी शासन सरकार की प्राथमिकता : सीएम धामी
उत्तराखंड देहरादून राज्य समाचार

भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी शासन सरकार की प्राथमिकता : सीएम धामी

Devbhumi NewsBy Devbhumi NewsMay 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

लैंसडाउन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लैंसडौन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार द्वारा लैंसडाउन के पालकोट स्थित एक होटल में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है तथा पर्यटन, कृषि, बागवानी और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी शासन सरकार की प्राथमिकता है तथा जनहित में त्वरित निर्णय लेकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य वक्ता व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने दोनों शीर्ष नेताओं का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। प्रशिक्षण वर्ग परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अन्तर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है। हमारा हर एक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ के उच्च विचार के अनुरूप कार्य करता है और राजनीतिक माध्यम से सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देता है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने देवभूमि के हित में कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमने देश का सबसे सख्त ‘नकल विरोधी कानून’ लागू किया है। इसके साथ ही, राज्य विधानसभा में ‘समान नागरिक संहिता’ पारित कर उत्तराखंड ने पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमने सख्त ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए ‘दंगा रोधी कानून’ लागू किया है। मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार ने राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित किया है। अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं से आम जनमानस को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, उज्ज्वला योजना से मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति मिली है तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, जिला प्रभारी नेहा जोशी, सह प्रभारी संदीप गोयल, वर्ग प्रभारी नलिन भट्ट, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश ध्यानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह नेगी ने किया।

सीएम ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रशिक्षण वर्ग परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में भाजपा का इतिहास, विकास एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्रमुख जन-कल्याणकारी उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया है।

पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ‘हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान’ विषय पर कार्यकर्ताओं का विस्तृत मार्गदर्शन किया। उन्होंने पार्टी की वैचारिक नींव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन और राष्ट्रवाद के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन के इन उच्च आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बीजेपी के लिए कार्यकर्ता का विकास महत्वपूर्ण
भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण में पहुंचने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता विकास अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhumi News

Related Posts

देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’: जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद

July 8, 2026
Read More

मसूरी के कियाना होमस्टे में महिला की रहस्यमय मृत्यु प्रकरण में DM ने दिए  मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

July 8, 2026
Read More

मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की DM ने की विस्तृत समीक्षा: दिए जरूरी दिशा निर्देश 

July 8, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda1.mp4
https://devbhuminews.in/wp-content/uploads/mdda2.mp4
Top Posts

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654

UCOST में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन: मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 

May 22, 202652

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

December 30, 202550
We Are Social
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Weather
Follow Us

Devbhumi News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Shalinee Gurung
Address: Vashnaw Vihar, Raipur, Dehradun, Uttarakhand, India 248008
Email Us: contact@devbhuminews.in

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’: जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद

July 8, 2026

मसूरी के कियाना होमस्टे में महिला की रहस्यमय मृत्यु प्रकरण में DM ने दिए  मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

July 8, 2026

मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की DM ने की विस्तृत समीक्षा: दिए जरूरी दिशा निर्देश 

July 8, 2026
Most Popular

Big Breaking: शीतलहरी के चलते DM सविन बंसल ने लगाई अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

January 16, 202658

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202556

ऋषिकेश: “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

March 23, 202654
© 2026 Devbhumi News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?