Author: Devbhumi News

*देहरादून । राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में राजधानी देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद के सभी विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्ययोजना के तहत यह लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया। विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। जनपद देहरादून में ट्रेजरी डेटा के अनुसार कुल 26,049 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से…

Read More

रेन बसेरा में रहने वाले लोगों का जाना हाल; नगर निगम को सफाई व्यवस्था, गर्म पानी, बिस्तर स्वच्छ रखने के निर्देश* *नगर निगम तहसील प्रशासन को प्रतिदिन अलाव प्वांईट की मय फोटो सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश* *देहरादून,। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शीतलहरी में रात्रि में जिलाधिकारी सविन बसंल शहर के चौक चौराहों पर पंहुच अलाव व्यवस्था देखी तथा इस दौरान उन्होंने रेनबसेरों में रहने वालों का हाल जाना तथा नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में देर सांय चौक चौराहों…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड स्थित चारधामों में प्रमुख बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई। परंपरा के अनुसार राजपुरोहितों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में पंचांग गणना के बाद तिथि निर्धारित की गई। घोषणा के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को भी गति मिल गई है। वहीं, चतुर्थ केदार…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच की घोषणा का हश्र भी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की घोषणा के जैसा होता दिखाई दे रहा हैः- गणेश गोदियाल देहरादून 23 जनवरी: आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के डोडा में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हताहत हुए जवानों की शहादत पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता के आक्रोष को देखते हुए आनन-फानन में सीबीआई…

Read More

पाँच घंटे चली जटिल सर्जरी में हुआ टोटल मैस्टेक्टमी विद ऑटोलॉगस होल ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्तन कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उत्तराखंड में पहली बार मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाने के बाद उसी के शरीर की मांसपेशियों और त्वचा से नया स्तन बनाकर सफल पुनर्निर्माण किया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में की गई। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मल्टी-सेंट्रिक्स ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है, जिसमें स्तन के अलग-अलग हिस्सों में एक से…

Read More

सीएम धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन -2047 में अधिकारियों को किया संबोधित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के…

Read More

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. अजय आर्य ने किया दून मेडिकल कालेज का निरीक्षण छात्रावासों की नियमित निगरानी के दिए निर्देश देहरादून: दून मेडिकल कालेज में छात्रावासों का निगरानी तंत्र मजबूत होगा और एंटी-रैगिंग स्क्वाड की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही एंटी-रैगिंग कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रावासों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. अजय आर्य ने गुरुवार को दून मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमबीबीएस- 2025 बैच व सीनियर छात्रों से बातचीत की। छात्रों की समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि किसी भी शिकायत पर तत्काल समाधान किया जाएगा। डा.…

Read More

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया। गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा तथा समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया। उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण”…

Read More

*देहरादून । समान नागरिक संहिता दिवस (यूसीसी) पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने गुरुवार को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का आयोजन समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण की जाएं। उल्लेखनीय है…

Read More

अंश निर्धारण की सुस्त चाल पर डीएम का कडा एक्शन, राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही तय,* *बडे बकायेदारों पर शिकंजाः डीएम ने वसूली तेज करने के दिए सख्त निर्देश* *लंबित वादों से लेकर वसूली तक, डीएम सविन बंसल ने राजस्व अधिकारियों के साथ की अहम बैठक* *देहरादून 22 जनवरी,2026 (सू.वि),* जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, अंश निर्धारण तथा राजस्व विभाग से संबंधित अन्य प्रमुख कार्यकलापों को लेकर गुरुवार को राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील स्तर…

Read More

अधिवक्ताओं; रजिस्ट्रीयांए; जन सेवा केंद्रों; आमजन के सुझाव का संयोजन कर विस्तृत रिपोर्ट शासन स्तर पर की जाएगी प्रेषित देहरादून, दिनांक 22 जनवरी 2026,(सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी परिपालन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ एक सकारात्मक एवं व्यावहारिक चर्चा आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाना रहा। बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ताओं ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के परिपालन के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव और अनुभव…

Read More

ज्योर्तिमठ पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नन्द जी जैसे पूज्य संत के साथ किया गया दुर्व्यवहार, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय ही नहीं, हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है।:- गणेश गोदियाल प्रकाशनार्थ देहरादून 22 जनवरी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने धर्म नगरी प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नन्द जी के साथ किये गये दुर्व्यवहार की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि शंकराचार्य जी जैसे पूज्य संत के साथ किया गया दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों…

Read More

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, देहरादून–ऋषिकेश में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग,अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन* मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून शहर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों और ग्राम क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं आंतरिक मार्गों के विकास से जुड़े कार्यों का आज स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा संबधित वार्डों के पार्षदों के साथ एमडीडीए अधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित और सुचारु यातायात का…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वास्तविक संजीवनी साबित हो रही है। राज्य में अब तक 17 लाख से अधिक मरीजों को इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज मिल चुका है, जबकि जरूरतमंदों के उपचार पर ₹3400 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप अटल आयुष्मान योजना लागू की थी। इसके तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवर दिया जा रहा है। अब तक करीब 61 लाख लोगों के आयुष्मान…

Read More

आज ऋषिकेश में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में ऋषिकेश की पुण्यभूमि पर गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित विश्वविख्यात मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। यह अवसर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि‌ यह केवल एक पत्रिका के सौ वर्षों की यात्रा का उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय अध्यात्म और राष्ट्र चेतना का गौरवपूर्ण पर्व था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण…

Read More