उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने उपचाराधीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें बेहतर समन्वय…
Author: Devbhumi News
अभियुक्तो के कब्जे से 1 किलो 944 ग्राम अवैध गांजा, 5.18 ग्राम स्मेक तथा 03 पेटी से अधिक अवैध देशी शराब हुई बरामद गिरफ्तार अभियुक्तो में से 03 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अपराधों में जा चुके है जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो…
देहरादून । एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 12 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को…
चार साल बेमिसालः 23 मार्च को राजधानी देहरादून में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री जनता को करेंगे संबोधित, पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण धामी सरकार की चार वर्षो की विकास गाथा: विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम *कोई चूक नहीं, बैकअप प्लान अनिवार्य, हर व्यवस्था पर पैनी नजर, मिनट टू मिनट प्लान पर आयुक्त व डीएम ने दिए सख्त निर्देश* *देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने कुमाऊं मंडल दौरे के दौरान आज सल्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पूर्व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश गोदियाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोदियाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते…
देहरादून 22 मार्च उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड की धामी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि धामी सरकार की पिछले चार वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां हैं प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते बलात्कार और दर-दर की ठोकरें खाते बेरोजगार। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के चलते खनन माफिया, भू माफिया और शराब माफिया राज्य सरकार पर हाबी रहे हैं। जहां एक ओर शराब नीति शराब माफिया की इच्छानुसार बनाकर घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया गया वहीं खनन माफिया के दबाव में खनन पट्टों की…
ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पर्यटन विभाग और गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा आयोजित इस महोत्सव में एक सप्ताह तक देश- विदेश से आए 2500 से अधिक योग साधकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह केवल समापन समारोह नहीं, बल्कि एक नए संकल्प का श्रीगणेश है, जिसके माध्यम से योग का संदेश सम्पूर्ण मानवता तक पहुँचाया जाना है। उन्होंने कहा कि हिमालय की पावन गोद एवं माँ गंगा के तट पर स्थित ऋषिकेश विश्व में आध्यात्मिक चेतना और…
देहरादून। आज कैबिनेट विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। अब तक सीएम धामी 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे, लेकिन अब सीएम ने अपने कई विभागों को नए मंत्रियों को सौंप दिया है। जिनका हाल ही में मंत्री पद सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। बता…
मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आया संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन शिक्षा पुनर्जीवित एकल माता की होनहार बेटी मान्यता ठाकुर; बड़ी बहन दिव्यांग; 04 अन्य भाई बहन का लालन-पालन क के बोझ परिवार पर आए आर्थिक संकट से मान्यता की 10वीं की बाधित शिक्षा पुनर्जीवित पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा असहाय नंदनी व नंदिता; माता हृद्य रोग…
देहरादून। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 23 मार्च 2026 को अपरान्ह् 12ः30 बजे सम्बोधन किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण राज्य के अन्य 12 जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित…
देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,(सूवि) एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 37 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार…
पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद *निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं* देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय योजनाएं अब आमजन की पहली पसंद बनती जा रही हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। आईएसबीटी हाउसिंग योजना के सभी HIG फ्लैट “पहले आओ-पहले पाओ” आधार पर पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि आमवाला तरला में निर्माणाधीन आवासीय योजना के एचआईजी श्रेणी के फ्लैट भी पूरी तरह बुक हो…
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख Dr. Prashant Sarda को 2nd Himalayan Healthcare Innovation Summit 2026 में ‘Excellence in Patient-Centric Care’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, उन्नत चिकित्सा सेवाओं और उत्कृष्ट देखभाल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. सरडा ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और समर्पण के माध्यम से न केवल उपचार की गुणवत्ता को बेहतर बनाया है, बल्कि मरीजों के अनुभव और संतुष्टि को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि…
धाकड़ धामी बने धुरंधर धामी: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी सरकार के बांधे तारीफों के पुल सीएम धामी ने बनाया रिकॉर्ड: 5 साल बाद बना लिया अपनी पूरी टीम धामी सरकार में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने भव्य कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस गति से विकास कार्य आगे बढ़…
देहरादून। शनिवार को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद – वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” विषय के तहत मनाया जा रहा है। जो आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने और आजीविका को सहारा देने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, 21-22 मार्च को ICFRE, देहरादून में…
देहरादून, 20 मार्च 2026 राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, Dolphin (PG) Institute of Biomedical and Natural Sciences, देहरादून, उत्तराखंड द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) का द्वितीय दिवस आज उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आसपास के क्षेत्र में जागरूकता संदेश प्रसारित किए। इसके बाद प्रातः 7:30 बजे योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। प्रातः 9:00 बजे नाश्ते के उपरांत NDRF के सब-इंस्पेक्टर श्री राज कुमार एवं उनकी टीम…
