उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक कार के नदी में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। डेल्टा के माध्यम से इस हादसे की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगनानी के पास कार के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित बचाव एवं राहत टीमें सक्रिय हो गईं। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मौके पर पहुंचने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

